स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार से ‘स्वास्थ्य दल आपके द्वार’ अभियान शुरू किया गया। अभियान के पहले दिन मेडिकल टीम ने 9 हजार 369 घरों में सर्वे किया। जिनमें 682 बुखार के रोगी मिले।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएस अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार से तीन दिवसीय स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान शुरू किया गया। अभियान के पहले दिन अलवर शहर में 163 टीमों ने घर-घर सर्वे कर बुखार के रोगी चिह्नित किए। शहर में 525 बुखार और 157 बुखार व जोड़ों दर्द के रोगी मिले। इस दौरान 1401 लोगों को टेमीफोस की दवा दी गई।
665 स्थानों पर मिला लार्वा
अभियान के दौरान मेडिकल टीम ने टंकी, कूलर, परिंडे, गमले, टीन व टायर आदि को चैक किया। टीम ने 3824 पानी की टंकियों को चैक किया, जिनमें से 620 टंकियों में लार्वा मिला। टीम ने 1388 टंकियों को खाली कराया। 438 कूलर चैक किए गए, जिनमें से 13 में लार्वा पाया गया। 19 कूलरों को टीम ने खाली कराया। इसी प्रकार 2474 परिंडे, गमले, टीन व टायर आदि चैक किए। यहां भरे पानी में 32 जगह लार्वा मिला तथा 1626 पात्रों को पानी खाली कराया।
985 लोगों की स्क्रीनिंग की
स्वास्थ्य विभाग की जिला सर्विलांस यूनिट की ओर से स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए सोमवार को 245 घरों का सर्वे कर 985 लोगों की स्क्रीनिंग की। इनमें से 141 लोग रोगी सामान्य खांसी-जुकाम के मिले।





No comments:
Post a Comment