Breaking News
recent

खाद वितरण के दौरान हंगामा, पुलिस की निगरानी में हुआ वितरण

भगवतगढ़. कस्बे में शुक्रवार को ग्राम सहकारी समिति कार्यालय के गोदाम पर किसानों को यूरिया खाद वितरण करते समय हंगामा हो गया। भाजपा नेता दिनेश तिलकर ने बताया कि जैसे ही किसानों को सहकारी गोदाम में खाद के वितरण की खबर लगी , तो एकाएक कस्बे सहित आस-पास के गांवों बंधा, त्रिलोकपुरा, मानपुर, टोरडा आदि से बड़ी संख्या में किसान खाद लेने सहकारी गोदाम पर पहुंच गए। इस बीच पहले खाद लेने की किसानों में होड़ मच गई। हंगामें को देखते हुए सहकारी समिति के कार्मिक राकेश शर्मा ने खाद का वितरण रोक दिया। मौके पर मौजूद भाजपा नेता एवं सहकारी समिति के कार्मिक ने सूरवाल थाने से पुलिस के जवान भेजने का आग्रह किया। कुछ देर बाद पुलिस के जवान पहुंचने पर खाद वितरण का कार्य पुन: शुरू किया गया। फिर भी कई किसान खाद वितरण में भेदभाव का आरोप लगाते नजर आए।


सीजन की सबसे सर्द रात
सवाईमाधोपुर. जिलेभर में इन दिनों पारा लुढ़कने के साथ ही फिर से सर्दी के तीखे तेवर बने है। शुक्रवार को सीजन की सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला मुख्यालय पर सुबह से ही सर्द हवा व गलन ने लोगों में कंपकंपी छुड़ा दी। दिनभर लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आए। रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर सुबह-शाम बसों व ट्रेनों में सफर करने वालों लोगों को सर्दी से परेशानी हुई। शाम को लोग जगह-जगह अलाव तापते दिखे। बाजार में सुबह-शाम चहल-पहल कम रही। सर्दी बढऩे से लोगों की दिनचर्या बदली है। सुबह लोग छतों पर गुनगुती धूप सेंकते दिखे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.