Breaking News
recent

पुलिस व अद्र्ध सैनिक बल के जवानों ने फ्लैग मार्च किया

 



बालोतरा.

अद्र्धसैनिक बल व पुलिस के जवानों ने रविवार को नगर व जसोल में फ्लैग मार्च किया। थानाधिकारी पुष्पेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में जवानों ने बालोतरा व जसोल में फ्लैग मार्च किया। ग्रामीणों से भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील की। इसी तरह थानाधिकारी नेमाराम ने बताया कि जवानों ने दूधवा, आकड़ली ,धनसिंह, सुथारों की ढाणी, पचपदरा साल्ट में फ्लैग मार्च किया। मतदाताओं को भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील की।

रैली निकाल मतदान करने की अपील

बालोतरा.
मतदाता जागरूक कार्यक्रम को लेकर रविवार को नगर के पंचायत समिति परिसर के बौधिष्ट बाजार व जसोल में सांप-सीढ़ी खेल आयोजित किया गया। इसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। स्वीप प्रभारी डॉ. रामेश्वरी चौधरी, सह प्रभारी पारसमल चौहान ने मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए लोगों से मतदान करने की अपील की।

पादरू. श्रीयादेवी नगर कुण्डल के राउप्रावि के छात्रों ने गांव में रैली निकाल ग्रामीणोंं से मतदान दिवस पर मतदान करने की अपील की।

अभ्यर्थी आदर्श आचार संहिता का करें पालन

बालोतरा.
नगर के उपखंड सभागार में रविवार को विधानसभा पचपदरा क्षेत्र के अभ्यर्थियों व निर्वाचन अभिकर्ता की बैठक उपखंड अधिकारी अनिल कुमार के सान्निध्य में आयोजित हुई। इसमें उन्होंने अभ्यर्थियों को निर्वाचन से संबंधित व्यय के लेखों का संधारण, न्यायालय निर्णय की पालना में आपराधिक अभ्यर्थियों की सूचना, मतदान से 72 घण्टे पूर्व समाचार पत्रों, टेलीविजन में प्रकाशित करने, आदर्श आचार संहिता की पालना करने आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। बैठक में तहसीलदार गोपीकिशन पालीवाल, प्रत्याशी मदनपुरी , बसन्त शर्मा सहित अभिकर्ता मौजूद थे

चुनावी फड़ राज्य स्तर पर चयनित

बालोतरा (बाड़मेर).
पचपदरा स्वीप प्रभारी डॉ. रामेश्वरी चौधरी की ओर से मतदाता जागरूकता को लेकर बनाई गई चुनावी फड़ का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। उपखंड अधिकारी अनिल महला ने बताया कि डॉ. रामेश्वरी चौधरी की ओर से बनाई गई मतदाता जागरूकता स्वीप फड़ का राजधानी जयपुर के लिए चयन हुआ है। रविवार को जयपुर के रामनिवास बाग में इसका प्रदर्शन किया गया



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.