बिजयनगर. उतरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कहा कि राम मन्दिर के निर्माण पर मसूद अजहर जैसे आंतकियो की गीदड़ भभकियों से हम डरने वाले नही है, राम मंदिर बनाकर रहेंगे। योगी सोमवार को मसूदा विधानसभा क्षेत्र के बिजयनगर में भाजपा प्रत्याशी सुशील कंवर पलाड़ा के समर्थन में आयोजित सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होनें कहा कि भारत की ओर से की जाने वाली दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक में मसूद जैसे आतंकी ही चपेट में आएंगे।
कहा कि राजस्थान सहित मध्यप्रदेश छतीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के चुनाव देश के लिए सेमीफाइनल है। योगी ने कहा कि कांग्रेस राज में मुसलमानों के विकास के लिए अलग से फण्ड बनाया जाता है तो देश की गरीब जनता का विकास कैसे होगा।
बजरंग बली का नाम लेने से कुछ लोगों को होती है तकलीफ
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिस प्रकार बजरंगी सेना से रावण की सेना डरती थी उसी प्रकार बजरंग बली का नाम लेते ही कुछ लोगों में घबराहट पैदा हो जाती है। भगवान श्री राम के अनन्य भक्त बजरंग बली ने माता सीता को खोजने का काम पूरा नही होने तक विश्राम नही किया उसी प्रकार भाजपा कार्यकर्ताओं बजरंगी सेना इन चुनावों के लिए बजरंगी संकल्प के साथ जुट जाएं।
राहुल गांधी भाजपा के लिए शुभ है
योगी ने कहा कि राहुल गांधी भाजपा के लिए शुभ हे। महात्मा गांधी ने कांंग्रेस की नितियों को लेकर पार्टी के विसर्जन की बात कही थी, उसे राहुल गांधी साकार कर रहे हैं। उन्होनें कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि देश में विकास की ंगंगा बहाने के लिए भाजपा के पास प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे नेता है लेकिन कांग्रेस के पास कौन है।





No comments:
Post a Comment