Breaking News
recent

आत्महत्या नहीं, युवती के लगाए इंजेक्शन से हुई थी पूर्व विधायक के भाई की मौत

-हत्या के संदेह में संविदा पर कार्यरत युवती गिरफ्तार

घड़साना(श्रीगंगानगर).

कुछ दिन पहले पूर्व विधायक शिमला बावरी के भाई भंवरजीत की आत्महत्या के मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत एक युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

अनूपगढ़ के पुलिस उप अधीक्षक सोहनराम ने पत्रकारों को बताया कि ज्योति पुत्री विजय सिंह को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि संभवतया: ज्योति ने ही भंवरजीत को इंजेक्शन लगाया था। घटना के वक्त वह भंवरजीत के साथ थी। लेकिन हालत बिगड़ते देख वह उसे अकेला छोड़ फरार हो गई। पुलिस ने भंवरजीत के पिता और भाई की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर ज्योति को गिरफ्तार कर लिया।

ज्योति तक इस तरह पहुंची पुलिस

पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि घटना के बाद पुलिस को घटनास्थल पर एक सीरींज मिली थी। जिसे जब्त कर लिया गया। घटना के अगले दिन मृतक के पिता ने पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके बेटे को किसी अज्ञात व्यक्ति ने जहर का इंजेक्शन देकर मार दिया। इसके बाद पुलिस ने सबसे पहले मृतक भंवरजीत का मोबाइल फोन जब्त कर उसकी कॉल डिटेल निकलवाई। जिस पर एक ही नंबर पर भंवरजीत द्वारा एक माह में 966 बार कॉल करना सामने आया। वहीं सामने वाले नंबर से करीब 150 बार कॉल हुई। पुलिस ने उस नंबर की पड़ताल की तो पता चला कि यह नंबर कस्बे के सरकारी अस्पताल में अनुबंध पर कार्यरत ज्योति नाम की युवती का है।


पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लोगों से जानकारी जुटाई तो पता चला कि घटना से कुछ देर पहले कार के पास भंवरजीत के साथ एक लडक़ी को देखा गया। यह भी पता चला कि घटनास्थल से मुख्य सडक़ की ओर एक लडक़ी उसी दिन लिफ्ट मांग रही थी। जिस पर पुलिस का शक गहरा गया।

पुलिस ने मंगलवार को ज्योति को गिरफ्तार कर उससे सख्ती से पूछताछ की उसने भंवरजीत के इंजेक्शन लगाना स्वीकार कर लिया।
हाालांकि उसने भंवरजीत के इंजेक्शन किस मकसद से लगाया यह तो पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।


यह था मामला

बीस दिसम्बर को पूर्व विधायक शिमला बावरी का भाई भंवरजीत एक एसटीआर रोड पर अपनी कार में तड़पता हुआ मिला था। जिसे आस-पास के किसानों की सूचना पर एंबुलेंस 108 की मदद से घड़साना के एक निजी अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंगानगर रैफर किया गया था। लेकिन बीच रास्ते उसकी मौत हो गई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.