Breaking News
recent

यहां गुजराती नेता संभाल रहे विधानसभा चुनाव की कमान

पाली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह प्रदेश गुजरात को चुनावी प्रबंधन में भी माहिर माना जाता है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी प्रबंधन का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में गुजरात के जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों को चुनाव प्रचार में उतारा है। जोधपुर संभाग और गुजरात से सटे जिलों में चुनावी कमान गुजरातियों ने अपने हाथों में ले रखी है।


हर विधानसभा में दो विधायक

पाली, जालोर, सिरोही, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, डूंगरपुर व उदयपुर जिलों में गुजरात के जनप्रतिनिधि चुनाव प्रचार में जुटे हैं। हर विधानसभा में दो-दो विधायक और 20-25 कार्यकर्ताओं की टीम है। इसके अलावा हर जिले में एक-एक प्रवासी प्रभारी भी अलग से लगाए हैं। गुजराती टीमें अलग-अलग हिस्सों में पार्टी और प्रत्याशी के लिए समर्थन जुटा रही है।

कांग्रेस का स्थानीय संगठन पर दारोमदार
इधर, कांग्रेस का चुनावी प्रबंधन पूरी तरह से स्थानीय संगठन ने संभाल रखा है। कहीं पर कांग्रेस प्रत्याशियों के मित्र और करीबी जिम्मा संभाल रहे हैं तो कहीं पार्टी पदाधिकारियों पर दारोमदार है। कहा जाए तो कांग्रेस ने पूरी तरह से स्थानीय संगठन को महत्व दिया है। अन्य प्रदेशों से नाम मात्र के नेता यहां प्रचार के लिए आए हैं।

मोदी के नाम पर मांग रहे समर्थन
गुजरात के जनप्रतिनिधि मतदाताओं को रिझाने और पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर पार्टी को जिताने का आह्वान कर रहे हैं। हर विधानसभा में पांच-पांच टीमें काम कर रही है। इसमें गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जीतूभाई वाघाणी और प्रदेश सचिव केसी पटेल के अलावा गुजरात सरकार के कई मंत्री भी राजस्थान के रण में गांव-गांव, शहर-शहर घूम रहे हैं।

प्रचार में जुटे हैं गुजराती
पार्टी के आदेश पर चुनाव प्रचार में जुटे हैं। गुजरात से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारियों को प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है। पाली जिले के विभिन्न शहरों और कस्बों में गुजराती कार्यकर्ताओं की टीमें प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटा रही है। -नरेन्द्रसिंह राजपुरोहित, जिला प्रवासी प्रभारी, पाली

कौन कहां-
पाली - सुरेश भाई पटेल, जगरूपसिंह
सोजत- किशोरसिंह चौहान, कौशिक भाई पटेल
बाली- हंसमुख पटेल, राकेश भाई शाह
सुमेरपुर- वल्लभ भाई पटेल
जैतारण- अरविंद भाई पटेल, भूपेन्द्र भाई पटेल
मारवाड़ जंक्शन- जगदीश भाई पांचाल, शैलेष भाई

मोदी के नाम पर मांग रहे समर्थन
गुजरात के जनप्रतिनिधि मतदाताओं को रिझाने और पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर पार्टी को जिताने का आह्वान कर रहे हैं। हर विधानसभा में पांच-पांच टीमें काम कर रही है। इसमें गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जीतूभाई वाघाणी और प्रदेश सचिव केसी पटेल के अलावा गुजरात सरकार के कई मंत्री भी राजस्थान के रण में गांव-गांव, शहर-शहर घूम रहे हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.