Breaking News
recent

कोहरा बना काल :  रोडवेज बस व सेना की जिप्सी की आमने सामने भिडंत में जिप्सी चालक की मौत

-मेजर सहित जवान घायल, जवान को सूरतगढ किया रैफर

घड़साना.

अनूपगढ से जयपुर जा रही रोडवेज बस व सेना की जिप्सी की रोजड़ी गांव के पास आमने-सामने भिडंत में जिप्सी चालक की मौत हो गई। वहीं जिप्सी में सवार मेजर सहित जवान भी घायल हो गए। घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद सूरतगढ स्थित सेना के हॉस्पिटल रैफर किया है।


थानाधिकारी मोहम्मद अनवर ने बताया कि हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। रोडवेज बस तेज गति से बीकानेर की ओर जा रही थी। सडक़ पर एक खराब ट्रक खड़ा था। रोडवेज बस चालक ने खड़े ट्रक को ओवरटेक किया। इसी दौरान बीकानेर की ओर से सेना के राजपूताना राइफल्स की जिप्सी सामने आ गई। रोडवेज की भिडंत से जिप्सी चकनाचूर हो गई। राजपूताना राइफल्स रेंजीमेंट में सेवारत जिप्सी चालक कोटपूतली निवासी रतन सिंह को गहरी चोट लगने के कारण बेहोशी की हालत में राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

जिप्सी में मेजर रोहित व जवान जितेन्द्र सिंह भी सवार थे। घायल जितेन्द्र सिंह जिप्सी चालक के पीछे वाली सीट पर बैठा था। इस कारण रोडवेज बस की टक्कर से जितेन्द्र सिंह के काफी चोटें लगी। जबकि दूसरी दिशा में जिप्सी में आगे वाली सीट पर बैठे मेजर रोहित के हाथ में चोट लगी है। दुर्घटना के बाद रोडवेज चालक बस मौके पर छोडकऱ फरार हो गया। सेना के जवान की मौत होने तथा दो घायल होने की सूचना मिलने पर सेना के अधिकारी भी घड़साना पहुंच गए।


थानाधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में घायल जितेन्द्र सिंह को सेना के अधिकारियों के आदेशों पर प्राथमिक उपचार के बाद सूरतगढ सेना हॉस्पिटल के लिए रैफर कर दिया गया। जबकि मेजर रोहित के हाथ पर लगी चोट साधारण होने पर महरम पट्टी की गई है। पुलिस में मेजर रोहित कुमार ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रसित रोडवेज बस व सेना जिप्सी को जब्त कर लिया है।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.