Breaking News
recent

कपड़ा गोदाम में मिले दुर्लभ प्रजाति का उल्लू

भीलवाड़ा।

पुर रोड स्थित निजी कपड़ा गोदाम में शनिवार को दुर्लभ प्रजाति का उल्लू परिवार समेत मिलने पर क्षेत्र के लोगों में देखने को लेकर उत्सुकता रही।

पुर रोड पर वस्त्र व्यवसायी संदीप छाबड़ा के गोदाम में दुर्लभ प्रजापति के सात उल्लू मिले। इनको आम बोलचाल में घुग्घू कहते हैं। जानकारी पर वन विभाग की टीम की मदद से उल्लुओं को रेस्क्यू किया गया। यहां कुल सात उल्लू मिले। क्षेत्र के लोगों में इनको देखने को लेकर उत्सुकता रही। इनमें पांच बच्चे थे। वनकर्मी ने बताया कि ऐसा पक्षी है जिसे दिन कि अपेक्षा रात में अधिक स्पष्ट दिखाई देता है। इसके कान बेहद संवेदनशील होते हैं।


वनकर्मी कुलदीप सिंह ने बताया कि सातों उल्लुओं को यहां से सुरक्षित निकाल हरणी महादेव स्थित स्मृति वन ले जाकर छोड़ दिया गया। रेस्क्यू टीम में छोटूलाल कोली आदि शामिल थे। हरणी महादेव स्थित स्मृति वन में कई तरह के वन्य जीवों का बसेरा है। वहां दुर्लभ प्रजाति का उल्लू परिवार को फलने-फूलने का अवसर मिलेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.