Breaking News
recent

अधूरे पड़े कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश

रेलमगरा. पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री व राजसमंद की नवनिर्वाचित विधायक किरण माहेश्वरी ने सोमवार को कस्बे के पंचायत समिति परिसर में अधिकारियों की बैठक ली।
विधायक माहेश्वरी ने उपखण्ड अधिकारी चंद्रशेखर भण्डारी से रेलमगरा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा योजना से लाभान्वित परिवारों की सूची की जानकारी ली। इस योजना के लाभ से वंचित अपील कर चुके परिवारों को शीघ्र लाभ दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही विकास अधिकारी जितेन्द्रसिंह राजावत एवं उपखण्ड अधिकारी को विधायक मद के तहत पूर्व में स्वीकृत अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के साथ भूमि रूपान्तरण के अधूरे कार्यों को पूर्ण कराने, श्मशान भूमियों का रूपान्तरण कराने, पेंशनर योजना से वंचित लोगों को लाभान्वित करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र परिवारों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व मंत्री के समक्ष क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहे बजरी खनन के अवैध खनन व ओवरलोड वाहनों के आबादी क्षेत्र से गुजरने से होने वाली समस्या से अवगत कराया। इस पर माहेश्वरी ने नदी पेटे की ओर जाने वाले रास्तों पर छोटी ऊंचाई के वाहन ही गुजर सकें इस तरह के बेरीकेट का निर्माण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान समाजसेवी योगेन्द्रसिंह, प्रधान प्रभुलाल भील, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा उपस्थित थे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया समेलिया महादेव का अभिषेक
कुंवारिया. पूर्व उच्च शिक्षामंत्री व विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि आम जनता ने जिस प्रकार मुझ पर विश्वास करके वोट दिए हैं उसका कर्ज क्षेत्र का विकास करके उतारुंगी।
वे समेलिया महादेव मंदिर परिसर में सोमवार को जीतावास ग्राम पंचायत के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने विधानसभा चुनाव में जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और व मतदाताओं के विश्वास को दिया। उन्होने कार्यकर्ताओं को एकजुट हो कर लोकसभा के चुनावो के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। बैठक से पूर्व के कार्यकर्ताओं द्वारा समेलिया महादेव का अभिषेक किया। इस दौरान जीतावास सरपंच देवीलाल प्रजापत, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश जाट, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष अरूण बोहरा, रेलमगरा उप प्रधान सुरेश चौधरी, भाजयुमो कुरज मण्डल प्रभारी देवेन्द्र चौधरी, जिला परिषद सदस्य मंगलसिंह चौधरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य गोपाल बोहरा, पंसस कन्हैयालाल स्वर्णकार, कैलाशगिरी गोस्वामी, रतनलाल अहीर, लापस्या सरपंच सपना देवी शर्मा, पूरण जाट, पूर्व उपसरपंच नानालाल पूर्बिया आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.