Breaking News
recent

खाद को लेकर झगड़ा, हमले में पिता-पुत्र घायल

भीलवाड़ा।

खाद की मारामारी को लेकर त्रस्त किसान की परेशानी कम नहीं हो रही। खाद को लेकर झगड़े तक की नौबत आ रही है। एेसा ही मामला गुरुवार को क ंकरोलिया घाटी समिति के बाहर हुआ। जहां खाद को लेकर हुआ झगड़ा मारपीट में बदल गया। हमले में पिता-पुत्र घायल हो गए। उनको महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार कंकरोलिया घाटी निवासी गोपाललाल और उसका पुत्र लखन खाद की लाइन में लगे थे। किसानों की लम्बी लाइन थी। इस दौरान कुछ लोग धक्का-मुक्की करने लगे। उनको लाइन में लगने को कहा तो झगड़े पर उतारू हो गए। गोपाल और उसका पुत्र घर पहुंच गए। वहां कुछ लोगों ने सरिए से हमला कर दिया। हमले में पिता-पुत्र घायल हो गए। उनको एमजीएच ले जाया गया।

 

खाद आते ही उमड़े किसान, लगी कतारें

जिले में सहकारी समितियों में खाद आते ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिले क बीगोद कस्बे सहित खटवाड़ा, त्रिवेणी चौराहा, जालिया क्षेत्र में किसानों की लंबी कतारें लग गई। खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ को देखते हुए बीगोद में पुलिस जवान लगाए गए। रबी फसल के लिए किसानों को खाद की आवश्यकता है और खाद समय पर नही मिलने से किसान परेशान हो रहे है। लम्बी कतार के बाद एक कट्टा खाद पाने के बाद किसानों के चेहरे भी खिल उठे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.