Breaking News
recent

भडक़ाऊ मैसेज भेजने वाले युवक को किया गिरफ्तार

जैतारण। सोशल मीडिया पर भडक़ाऊ मैसेज भेजने के मामले मे पुलिस ने एक व्यक्ति को गिर तार किया। आरोपी सूरत में प्राइवेट नौकरी करता है। जिसे कोर्ट के आदेश पर जेल में भेज दिया गया।

थानाधिकारी रविन्द्रसिंह खींची ने बताया कि आदर्श आचार संहिता को लेकर सा प्रदायिक सौहार्द को बिगाडऩ़े के लिए अफवाहों से भरे मैसेज भेजने के मामले मे पुलिस ने रामावास निवासी अशोक मुंडेल पुत्र चैनाराम जाट निवासी रामवास हाल सूरत को गिरफ्तार किया गया है। इस आरोपी ने जैतारण शहर में मार्च में हनुमान जयंती के पर्व पर हुए उपद्रव की पुरानी फोटो को व्हाट्सएप गु्रप में भेजकर वायरल कर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडऩ़े का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने गुजरात के सूरत से अरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया। जिन्हे जेल भेजा गया। पुलिस ने मैसेज भेजने के मामले को लेकर गु्रप एडमिन को नोटिस जारी किया।

पुलिस की आमजन से अपील
एसपी राहुल प्रकाश ने विधानसभा चुनाव मे आदर्श आचार संहिता को लेकर सभी से अपील की है कि सोशल मीडिया पर भडक़ाऊ मैसेज पोस्ट नहीं करे। आपसी सौहार्द बनाने मे पुलिस-प्रशासन की मदद करे। गलत मैसेज, फोटो अथवा अन्य सामग्री वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आधी रात को फेंके पत्थर, 11 के खिलाफ मामला दर्ज
निमाज। आसरलाई दरवाजे के पास स्थित निर्माणाधीन दुकान व रहवासी मकान पर कुछ लोगों ने ईट व पत्थर फेंके। पुलिस ने 11 जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार नेमीचंद टांक ने रिपोर्ट दी कि रात करीब दो बजे उनके पर 20-25 लोग लोहे के सरिए आदि से शटर व दीवार तोड़ रहे थे। बदमाशों ने घर पर भी पत्थर व ईटें फेंकी। पुलिस ने चंपालाल, रामलाल, ओमप्रकाश सहित 11 जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.