Breaking News
recent

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर ये क्या कह गए नेता?जानिए पूरी खबर

जैसलमेर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 134वां स्थापना दिवस मनाया गया। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उपाध्यक्ष मूलाराम चौधरी की अध्यक्षता में कार्यालय भवन पर ध्वजारोहण कर समारोह आयोजित किया गया। पार्टी प्रवक्ता चन्द्रशेखर पुरोहित ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक गोरधन कल्ला, पूर्व विधायक मुल्तानाराम बारुपाल, जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, प्रधान अमरदीन फकीर, प्रधान उषा कंवर, पूर्व यूआइटी अध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर, पूर्व सभापति अशोक तंवर, उप प्रमुख उम्मेदसिंह नरावत, उपाध्यक्ष शंकरलाल माली, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास व्यास, राधेश्याम कल्ला, सरस्वती छंगाणी, रुगदान आदि ने विचार रखे। उन्होंने अवगत कराया कि स्वतंत्र भारत के प्रजातांत्रिक स्वरूप को बनाए रखने एवं समस्त भारतीयों के मूल अधिकारों की रक्षा करने वाले दुनिया के सबसे बड़े संविधान का निर्माण कर इसे लागू करने में कांग्रेस की भूमि सर्वोपरी व एतिहासिक रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मूलाराम चौधरी ने जिले की दोनों विधानसभाओं में कांग्रेस प्रत्याशियों की एतिहासिक जीत के लिए मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष विकास व्यास द्वारा वन्दे मातरम राष्ट्रगीत से आगाज किया। पूर्व अध्यक्ष सुमार खान, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र आचार्य, हाजी छोटू खां कंधारी, ओमप्रकाश मोहता, वरिष्ठ महासचिव बृजरतन छंगाणी, राजकुमार भाटिया, ब्लॉक अध्यक्ष मुराद फकीर, पार्षद आनंद व्यास, गोपसिंह सिंहड़ार, पार्षद पर्वतसिंह, चन्द्रशेखर थानवी, अमृतलाल सोनी, अनुरोग ओझा, विक्रम व्यास, शेराराम भील, महेन्द्र गोपा,जेनाराम सत्याग्रही, मुकुल धनदे,हनुमानाराम गर्ग आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से किया गया।

मनाया कांग्रेस का स्थापना दिवस
पोकरण. कस्बे के गांधी चौक स्थित ज्ञान मंदिर वाचनालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस मनाया। ब्लॉक कांग्रेस पोकरण के अध्यक्ष राजेन्द्र पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षाविद् कन्हैयालाल छंगाणी, रतनलाल पुरोहित, हरिवंश व्यास ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कांग्रेस की स्थापना के उद्देश्यों, देश की आजादी में कांग्रेस के योगदान व बलिदान, स्वतंत्र भारत में देश के विकास में कांग्रेस नेताओं की भागीदारी, पार्टी के सिद्धांतों, आदर्शों व कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों व ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन पार्षद विजय व्यास ने किया। इस मौके पर पार्षद रामचंद्र कल्ला, लाखाराम, अरशदअली, आईटी सैल के पोकरण संयोजक मनीष व्यास, रमेश माली, जीतमल आचार्य, श्याम माली, पूर्णमल शर्मा, मोहम्मदखां, रहमतुल्ला सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस मनाया
मोहनगढ. कस्बे मे शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के लंबे इतिहास को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने भारत को आजादी दिलाने मे अपना अमूल्य योगदान दिया है तथा देश के नवनिर्माण में कांग्रेस की अहम भूमिका रही है। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के लोगों की ओर से देश के लिए दिए गए बलिदान को याद किया। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को जैसलमेर व पोकरण विधानसभा सीट पर कांग्रेस की विजय पर बधाई दी गई। बैठक में कार्यकर्ताओ ने क्षेत्र के 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवक-युवतियों के नाम मतदाता सूची में जोडऩे के लिए सक्रिय रहने की बात कहीं। इस अवसर पर आजम खां सांवरा, शेराराम चैहान, अशोक कुमार कड़ेला, इकबाल सांवरा, हसन खां सांवरा, रमेश कड़ेला, मुख्त्यार खां सांवरा, नारायण सिंह नरावत, दिलीप सिंह भाटी, बरकत सांवरा खानपुरा, कालूराम बामणिया, दिलीप कुमार लोहिया, खुदाबक्स, मुराद खां सांवरा, आलम खां, भीखे खां सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.