Breaking News
recent

धोखाधड़ी के आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

खण्डार. कस्बा पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर रुपए ठगने के आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। उल्लेखनीय है थाना पुलिस ने गत दिनों आरोपी मेमराज को गिरफ्तार किया था।
हैड कांस्टेबल राजबब्बर सिंह ने बताया कि अरोपित ने करीब चार साल पूर्व 2015 में खण्डार क्षेत्र के विभिन्न गांव के शिक्षित बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलवाने के नाम पर रुपए ठगे थे। आरोपी ने करीब 56 युवकों को नौकरी दिलवाने का झांसा दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपित ने प्रत्येक युवक से दिल्ली में नौकरी दिलाने के नाम पर करीबन 60 हजार हड़पे थे। पांच माह बाद भी पोस्टिंग लैटर नहीं आने के बाद शिक्षित बेरोजगारों ने आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज करवाया था।

कन्हैया दंगल 25 को
बड़ी उदेई. समीपवर्ती गांव छोटी उदेई मेें मंगलवार को कन्हैया दंगल का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति से जुड़े संतोष कुमार मीना ने बताया कि दंगल में स्थानीय पार्टी के अलावा बिच्छूदोना एवं गोठरा की पार्टियां भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रामकेश मीना शिरकत करेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.