Breaking News
recent

करीब एक साल से एक्स-रे बंद,जांच मशीन भी खराब

सांखू फोर्ट. राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांखू की हालात भी अच्छी नहीं है। सीएचसी बीमार जैसी हो गई है जिसे उपचार की सख्त जरूरत है। यहां मरीजों को निशुल्क दवा भी पूरी नहीं मिल रही। इसके अलावा यहां कुछ दिनों से ब्लड संबंधी पूरी जांच व एक्स-रे भी नहीं हो रहा। इसके कारण मरीजों को निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। इस अव्यवस्था से आस-पास के दर्जनों गांवों के मरीजों को आए दिन परेशानी हो रही है। सांखू व आस-पास के सड़क हादसों में घायल होने वालों को भी उपचार के लिए यहीं लाया जाता है। अव्यवस्था के कारण केन्द्र में प्रतिदिन 120 से 150 ओपीडी आती है। आईपीडी महीने में 100 के करीब है। केंद्र में 35 प्रकार की जांच स्वीकृत है। बताया जा रहा है कि 35 प्रकार की जांचे की जाती हैं। लेकिन एनालाइजर खराब होने से जांच बंद है। एनालाइजर बनाने के लिए दिया गया है जो अभी तक नहीं बना है। केंद्र में 447 प्रकार की दवाइयां स्वीकृत हैं। लेकिन वह भी डिमांड के अनुरूप नहीं मिलती है। केंद्र में महीने में करीब 10 प्रसव किए जाते हैं। केन्द्र में 30 बेड स्वीकृत है।

करीब एक साल से नहीं हो रहा एक्स-रे
स्वास्थ्य केंद्र में रेडियोग्राफर करीब एक वर्ष पहले छोड़कर चला गया था। इसके बाद से अस्पताल में एक्स-रे बंद है। लेकिन विभाग इसके प्रति ध्यान नहीं दे रहा है। बताया जा रहा है कि 6 000 हजार प्रति माह संविदा पर एक रेडियोग्राफर था जो वेतन कम होने से छोड़कर चला गया। तभी से यह पद रिक्त है। एक्स-रे कक्ष के ताला लटका हुआ है। मशीन गत वर्ष से धूल फांक रही है। एक्स-रे करवाने के लिए सादुलपुर या झुंझुनूं जाना पड़ता है। साखूं से सादुलपुर 25 किलोमीटर व झुंझुनंू करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर है।


इनका कहना है
पहले कार्यरत रेडियोग्राफर छोड़कर चला गया। नया रेडियोग्राफर लिया गया है जिसे ट्रेनिंग पर भेजा गया है। ट्रेनिंग पूरी होने पर शीघ्र ही एक्स-रे शुरू करवा दिया जाएगा। पांच-दस दिन में आने वाला है। :: डा. राशिद, प्रभारी, सीएचसी सांखू, राजगढ़



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.