दोनों को घेराबंदी कर किया था पुलिस ने गिरफ्तार, बाइक जब्त
श्रीगंगानगर. जवाहरनगर थाना पुलिस ने मंगलवार रात को करणी मार्ग पर पंजाब से यहां अफीम की सप्लाई देने बाइक पर आए दो जनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनसे पास से पुलिस ने आधा किलोग्राम अफीम व बाइक जब्त कर ली है। मामले की जांच पुरानी आबादी थाना प्रभारी को सौंपी गई है।
जवाहरनगर थाना प्रभारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि रात को करणी मार्ग पर बाइक पर दो जने संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं। इस मामले को लेकर एसआई विक्रम तिवाड़ी व पुलिस जाब्ता वहां पहुंचा। जहां बाइक पर दो जने बैठे हुए थे। पुलिस को देखकर दोनों बाइक लेकर भागे लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक को रोक लिया और दोनों जनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास आधा किलोग्राम अफीम पाई गई। पुलिस ने आरोपी वार्ड नंबर दो दीपनगर अबोहर पंजाब निवासी राजविन्द्र सिंह उर्फ राजू पुत्र निशान सिंह व वार्ड नबर दस रामलाल कॉलोनी फिरोजपुर पंजाब निवासी हरपिंद्र सिंह पुत्र निशान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अफीम व बाइक को जब्त कर लिया। थाना लाकर आरोपियों से पूछताछ की गई। मामले की जांच पुरानी आबादी थाना प्रभारी कुलदीप वालिया को सौंपी गई है।
मध्यप्रदेश के नीमच से लाए थे अफीम
- पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे मध्यप्रदेश के नीमच से अफीम लेकर पंजाब आए थे। जहां से सप्लाई देने के लिए श्रीगंगानगर अफीम लेकर आए। जो यहां डिलीवरी देने से पहले ही पकड़े गए। यहां किस व्यक्ति को आरोपी डिलीवरी देने आए थे। इस संबंध में पूछताछ चल रही है। पुलिस इनके नेटवर्क का भी पता लगा रही है।





No comments:
Post a Comment