Breaking News
recent

साल के अंतिम दिन जैसलमेर पहुंचेगे यह मंत्री,यहाँ होगा अभिनन्दन समारोह

जैसलमेर. राजस्थान में वर्तमान में हाल ही कांग्रेस सरकार के गठन के बाद जिले के पोकरण विधायक सालेह मोहम्मद को काबीना मंत्री बनाये जाने के बाद प्रथम बार स्वर्णनगरी जैसलमेर आने पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोविन्द भार्गव की अध्यक्षता में अभिनन्दन समारोह आयोजित किया जायेगा । जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री चन्द्रषेखर थानवी ने बताया कि जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में काबीना मंत्री के स्वर्णनगरी पहुंचने पर अभिनन्दन समारोह जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने स्थित सरस्वती वाटिका में सोमवार दोपहर 12:00 बजे रखा गया है । उन्होने बताया कि उक्त आयोजित समारोह में जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों सहित पूर्व विधायकए जिला प्रमुख प्रधान अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहेंगें साथ ही उक्त आयोज्य समारोह में आमजन को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि आयोज्य कार्यक्रम की सभी तैयारियां की जा रही है।

आशाओं से किया संवाद
पोकरण. सांकड़ा ब्लॉक क्षेत्र की आशा सहयोगिनियों की छह माह की कार्ययोजना का संवाद कार्यक्रम ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरके मीणा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.मीणा ने आशाओं को परिवार कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने, सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने, सरकारी कार्यों को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ कर लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला आशा समन्वयक देवराज अहम्पा ने आशाओं के कार्यों की गतिविधि के अनुसार समीक्षा की तथा चिकित्सा विभाग की विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने आशाओं को एनएचएम की गतिविधियों का आमुखीकरण भी करवाया। पीएचएस मनोज शर्मा ने आशाओं को बैठक में गणेश साड़ी का वितरण किया और ड्रेस कॉड में उपस्थित होने के लिए पाबंद किया। आरबीएसके के चिकित्सक डॉ.बीआर पंवार ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

पेड़ पौधों को पिलाया पानी, की खेल मैदान की सफाई
रामदेवरा. स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस के विशेष शिविर के पांचवें दिन विभिन्न कार्य किए गए। सुबह ईश वंदना कर योग किया गया। कार्यक्रम अधिकारी राजेशकुमार जांगिड़ के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर व खेल मैदान की सफाई की। इस मौके पर स्वयंसेवकों ने पेड़ पौधों का रख रखाव कर पानी पिलाया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.