Breaking News
recent

टायर फटने से निजी बस पलटी, छह यात्री घायल

खिंवाड़ा। खिंवाड़ा थाना क्षेत्र के पनोता चौराहा पर मंगलवार शाम को जोजावर से सादड़ी जाने वाली यात्रियों से भरी निजी बस टायर फटने से पलट गई। हादसे में बस सवार छह यात्री घायल हो गए। दो गं ाीर घायलों को पाली रैफर किया गया। कोट सोलंकियान चौकी प्रभारी महेंद्रसिंह सियाट ने बताया कि जोजावर से सादड़ी चलने वाली निजी बस का टायर फट गया। बस सडक़ किनारे पलट गई। हादसे में पनोता निवासी बाबूलाल देवासी व तारा कंवर सहित छह जने घायल हो गए। सूचना पर पुलिस व ए बुलेंस 108 मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताला गया गया, जहां से गंभीर घायल बाबूलाल व तारा कंवर को पाली रैफर कर दिया गया।

अनियन्त्रित कार डिवाइडर पर चढ़ी
रोहट। पाली-जोधपुर राजमार्ग पर मंगलवार को एक कार अनियन्त्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई जिससे कार में सवार दम्पति का मामूली चोटे आई। मंगलवार की दोपहर को जोधपुर से अजमेर की तरफ जा रही एक कार अचानक से अनियन्त्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुऐ डिवाइडर पर चढ़ गई जिससे कार बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई वही कार में सवार दम्पति को मामूली चोंटे आई।

जीप बिजली पोल से टकराई, हादसा टला
सोजत रोड। सोजतरोड कस्बे के नाथों की प्याऊ बगड़ी रोड पर मंगलवार दोपहर मेहन्दी के बोरों से भरी जीप बिजली पोल से टकरा गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। बिजली के तार जीप पर गिर गए। इससे शॉर्ट सर्किट हो गया। जानकारी के अनुसार एक जीप पीछे लेते समय पीछे बिजली के खंबे से टकरा गई। हादसे में बिजली का पोल टूटकर जीप पर गिर गया। बिजली की सप्लाई चालू होने के कारण बिजली तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बंद करवाई। इससे बड़ा हादसा टल गया।

वृद्धा का पर्स लूटा, लुटेरे भागे
सादड़ी। नई आबादी क्षेत्र में मंगलवार शाम रिश्तेदारों से मिलकर लौट रही वृद्धा के हाथ से बाइक सवार दो लुटेरों ने पर्स छीन लिया। लुटेरे रुपए से भरा पर्स लेकर भाग गए। उनका सुराग नहीं लगा है। पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नीमड़ा वाली पाटी निवासी हसमुखी बहन पत्नी बाबूलाल सोलंकी, जो मन्जूबाई पत्नी चम्पालाल जैन के साथ नई आबादी कांच मन्दिर के पीछे वाली गली से जा रही थी। इस दौरान बाइक पर दो युवक लुटेरे आए और झपट्टा मारकर हसमुखी बहन के हाथ से पर्स छीनकर भाग गए। महिलाएं चिल्लाई, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.