Breaking News
recent

तैयार हो जाइए एग्जाम के लिए, जल्द पोर्टल पर अपलोड होंगे टाइम टेबल

अजमेर.

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की सत्र 2018-19 की सालाना परीक्षाएं फरवरी से प्रारंभ होंगी। सबसे पहले प्रथम वर्ष के नॉन कॉलेजिएट विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू होंगी। इसके बाद प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष के नियमित विद्यार्थियों,स्नातकोत्तर और अन्य परीक्षाएं होगी।

30 जून तक सभी परीक्षाओं के नतीजे

परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुब्रतो दत्ता ने बताया कि प्रथम वर्ष के नॉन कॉलेजिएट विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू कराई जाएंगी। इसके बाद स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के नियमित, स्वयंपाठी और अन्य विद्यार्थियों की परीक्षाएं प्रारंभ होगी। कुलाधिपति एवं राज्यपाल कल्याण सिंह के निर्देशानुसार 30 जून तक सभी परीक्षाओं के नतीजे जारी होंगे।

टाइम टेबल शीघ्र वेबसाइट पर
प्रो. दत्ता ने बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं जनवरी के पहले पखवाड़े में प्रारंभ होंगी। एक पखवाड़े में प्रायोगिक परीक्षाएं कराकर कॉलेज से अंक मंगवाए जाएंगे। इसके अलावा टाइम टेबल भी जनवरी में वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। विद्यार्थी इनका पोर्टल पर अवलोकन करने के अलावा डाउनलोड कर सकेंगे। जनवरी के अंत तक नॉन कॉलेजिएट स्टूडेंट्स के प्रवेश पत्र भी अपलोड कर दिए जाएंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.