Breaking News
recent

एएसआई सहित पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, भाड़ौती चौकी स्टाफ को रखा यथावत, अब मलारना डूंगर थाने के स्टाफ पर गिरी गाज

भाड़ौती. मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाकाबंदी के आदेश की पालना में लापरवाही बरतने पर अब मलारना डूंगर थाने के स्टाफ पर गाज गिर गई है। मलारना डूंगर थाने के एएसआई सहित पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं भाड़ौती चौकी के स्टाफ का यथावत रखा गया है।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक समीर सिंह ने पूरे जिले में वाहनों की जांच के मौखिक आदेश दिए थे। इसके लिए मलारना डूंगर थाने के स्टाफ को भाड़ौती चौकी में तैनात किया था। सोमवार सुबह भरतपुर संभाग मुख्यालय पर एक मीटिंग में भाग लेने के लिए एसपी सिंह चौकी के सामने से निकले तो वहां से स्टाफ नदारद मिला।

इस पर पहले भाड़ौती चौकी के स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया गया था। जांच के बाद मलारना डूंगर थाने के एएसआई व चार अन्य पुलिसकर्मी इसमें दोषी पाए गए। जिन्हें बुधवार को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। वहीं भाड़ौती चौकी के स्टाफ का यथावत किया गया।

यह हुए लाइन हाजिर
पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही बरतने पर मलारना डूंगर थाने के एएसआई रामकिशन गुर्जर, चालक दामोदर, कांस्टेबल अशोक, दानवीर, और कपिल को लाइन हाजिर किया है।

  • नाकाबंदी के दौरान मलारना डूंगर थाने के स्टाफ की ड्यूटी लगाई थी, लेकिन वह नदारद मिले थे। ऐसे में मलारना डूंगर के नदारद स्टाफ को लाइन हाजिर किया है।
    समीर सिंह, पुलिस अधीक्षक, सवाईमाधोपुर


Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.