Breaking News
recent

विरुष्का मनाने वाले हैं पहली वेडिंग एनिवर्सरी, अनुष्का ने कर ली है तैयारी ऐसे देगी ऑस्ट्रेलिया में विराट सरप्राइज

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे विराट कोहली और बॉलीवुड की बिंदास गर्ल अनुष्का शर्मा ने पिछले साल 11 दिसंबर को गुपचुप शादी कर ली थी। इस स्टार जोड़ी ने बहुत कम समय में वो सबकुछ हासिल कर लिया है जिसके लिए लाखों लोग जिंदगी भर संघर्ष करते रह जाते हैं । विराट कोहली को भारत के लिए डेब्यू करने का मौक़ा 2008 में श्रीलंका के खिलाफ मिला । अपनी क्रिकेट करियर में 10 साल पुरे करने वाले विराट के साथ ही अनुष्‍का शर्मा के भी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में 10 साल पूरे हो रहे हैं। उन्‍होंने साल 2008 रिलीज हुई फिल्‍म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ डेब्‍यू करने का मौक़ा मिला। एक बार फिर से यह जोड़ी रुपहले परदे पर साथ में दिखने वाली है ।

नई फिल्म के प्रमोशन के दौरान अनुष्का ने कही दिल की बात-
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की इस जोड़ी ने साथ में "ज़ीरो" मूवी में काम किया है जो जल्द ही रिलीज होने वाली है फिल्म की प्रमोशन शुरू हो चुकी है । आमतौर अनुष्‍का अपनी पर्सनल लाईफ के बारे में कम ही बात करती हैं। लेकिन फिल्म के प्रमोशन के दौरान हुई बातचीत में अनुष्का ने विराट और अपनी शादी के बारे में खुल कर बातें की साथ ही कई खुलासे भी किये । अनुष्‍का ने बताया कि न तो विराट उनके प्रोफेशन में दखलअंदाजी करते हैं और न ही वह विराट के प्रोफेशन में । शादी से पहले ऐसी अफवाह भी उठे थे की दोनों के रिश्तों में तब दरार पड़ गए जब विराट अनुष्का के प्रोडक्‍शन हाउस में बड़े पैमाने पर निवेश करने लगे । उसी समय अनुष्का की एन.एच 10 आई थी जो बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी । जिसके बाद विराट और अनुष्का के बीच पैसों को लेकर तीखी बहस हुई और फिर बात बिगड़ती चली गई ।

पहली वेडिंग एनिवर्सरी मनाने अनुष्का जायेगी ऑस्ट्रेलिया-
DNA की एक रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का जल्द ही विराट से मिलने ऑस्ट्रेलिया जाने वाली है । अनुष्का ने ये ट्रिप कुछ महीने पहले ही प्लान कर ली थी। इसके साथ ही आपको बता दें भारतीय टीम और फिल्म जीरो की टीम को भी पहले से पता है कि वो ऑस्ट्रेलिया में कुछ दिन शादी की सालगिरह सेलिब्रेट करने के लिए जाएंगी। टीम इंडिया जब ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट मैच खेलेगी तो अनुष्का शर्मा वहां मौजूद रहेंगी। और बिजी सालगिरह मनाने के बाद अनुष्का फिर जीरो का प्रमोशन करेंगी। आपको बता दें कि विराट और अनुष्का ने पिछले साल 11 दिसंबर को इटली के टसकनी में शादी की थी। शादी के बाद विराट-अनुष्का ने जुलाई में एक रोमांटिक टूर इंग्लैंड में किया था। जिस वक्त टीम इंडिया इंग्लैंड टूर पर थी। दोनों को लंदन में साथ देखा गया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी। दोनों की पहली वेडिंग एनिवर्सरी की डेट आने वाली है ऐसे में अनुष्का शर्मा जीरो के प्रमोशन से दूर रहकर कुछ दिन ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगी। दोनों यहीं पर शादी की पहली सालगिरह भी मनाएंगे। अनुष्का जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेंगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.