Breaking News
recent

देर रात ढोल-नगाड़े से प्रचार, पुलिस ने लाठियां फटकार दौड़ाया

कोटड़ी।

कोटड़ी कस्बे में प्रचार थमने के बावजूद ढोल-नगाड़े से जनसम्पर्क करने के शिकायत पर बुधवार देर रात जहाजपुर से कांग्रेस प्रत्याशी धीरज गुर्जर के समर्थकों के पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ा। इससे अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद कस्बे में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

 

पुलिस के अनुसार कोटड़ी थाने से कुछ दूरी पर नेहरू नगर में प्रत्याशी धीरज के समर्थक रात में एकत्र हुए। ढोल-नगाड़े के साथ जुलूस निकाला जा रहा था। शाम को ही प्रचार थमने और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत कंट्रोल रूम को मिली। इस पर थानाधिकारी कृष्णकुमार जाप्ता लेकर पहुंचे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया। हालांकि उसके बाद वहां कोई नजर नहीं आया। आसपास रह रहे लोग भी घरों में चले गए।

 

पुलिस ने ताक पर रखे नियम

कुछ लोग पर्चियां बांट रहे थे। पुलिस ने बल प्रयोग किया। भीलवाड़ा पुलिस नियमों को ताक पर रखकर कार्रवाई कर रही है। जनता वोटिंग मशीन का बटन दबाकर इसका जवाब देगी।

- धीरज गुर्जर, कांग्रेस प्रत्याशी, जहाजपुर विधानसभा

मौके पर लोग एकत्र थे, उनको हटाया

कंट्रोल रूम से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत मिली थी। मौके पर गए तो लोग एकत्र हो रहे थे। उनको वहां से हटाया गया।
- कृष्णकुमार, थानाधिकारी, कोटड़ी



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.