Breaking News
recent

टूटी सडक़ों से लोगों में आक्रोश, किया रास्ता जाम

-शहर के भाटपुरा का मामला
प्रतापगढ़. प्रशासन की अनदेखी के चलते शहरवासियों को थोड़े-थोड़े दिनों में जाम लगाकर सडक़ निर्माण की मांग उठानी पड़ रही है। शहर में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 94.07 करोड़ की पेयजल पुनर्गठन योजना को लेकर शहर में पुरानी लाइन के बदले नई पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है। जिसके कारण पेयजल योजना के तहत पूरे शहर को खोदा गया है। हालांकि अब कई कॉलोनियों में सडक़ निमार्ण हो चुका है। लेकिन अभी भी कई कॉलोनियां बाकी है। शनिवार को शहर के भाटपुरा के वार्डवासियों ने 2 घंटे तक मार्ग जाम कर दिया। जिसके बाद मौके पर संबंधित अधिकारी पहुंचे, जहां समजाइश के बाद मार्ग खोला गया।
मतदान के बहिष्कार की दी चेतावनी
वार्डवासियों ने दो दिन में सडक़ निर्माण की बात कही है। लोगों ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिन में सडक़ निमार्ण नहीं किया जाता है तो मतदान का बहिष्कार किया जाएगा।

विभाग की अनदेखी, समय पर नहीं हुआ कार्य
विभाग की अनदेखी के चलते शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में पेयजल पुनर्गठन योजना का कार्य 8 फरवरी 2016 से कार्य शुरू हुआ था। जो 7 फरवरी 2018 को कार्य पुर्ण होना था। जिसके 10 माह बाद भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है।
शहर में पहले भी लगा चुके है जाम
विभाग की अनदेखी व लेट लतीफी के कारण शहरवासियों ने पहले भी कई बार जाम लगाकर शहर की सडक़ों की जल्द निर्माण की मांग की है। दीपावली से पहले भी शहर के गोपालगंज में लोगों ने जाम लगाया था।
प्रशासन को बार-बार चेताया पत्रिका ने
विभाग की अनदेखी के कारण शहर में शहरवासियों की ओर से बार-बार जाम लगाया जा रहा है। शहर की सडक़ों को लेकर व विभाग की लेटलतीफी को लेकर पत्रिका की ओर से बार-बार खबरों का प्रकाशन का प्रशासन को चेताया जा रहा है, फिर भी प्रशासन आंखें बंद कर बैठा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.