Breaking News
recent

शिक्षक ने बच्चों से की मारपीट, बच्चों ने की शिकायत, शिक्षक को मांगनी पडी माफी

जया गुप्ता / जयपुर। राजधानी के एक सरकारी स्कूल में बच्चों से मारपीट व अपशब्द बोलने की मामला सामने आया है। बच्चों ने खुद आगे बढ़ शिक्षकों की शिकायत की। शिकायत पर शिक्षा विभाग ने जांच की। जांच में शिक्षक को लिखित माफी मांगनी पड़ी।


मामला झालाना डूंगरी स्थित सोमेश्वरपुरी में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल का है। यहां सातवीं से लेकर 11वीं कक्षा तक के चार छात्रों ने 6 दिसम्बर को चाइल्ड लाइन पर फोन कर स्कूल के शिकायत दर्ज करवाई। बच्चों ने आरोप लगाया कि उनके साथ स्कूल में मारपीट की जा रही है। साथ ही उन्हें बस्ती को लेकर अपशब्द कहे जा रहे हैं। यह सिलसिला कई महीनों से चल रहा है। बच्चों ने भूगोल विषय के अध्यापक सहित अन्य शिक्षकों पर आरोप लगाए।


चाइल्ड लाइन ने बाल आयोग व शिक्षा विभाग की शिकायत

बच्चों की शिकायत के बाद चाइल्ड लाइन ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, बाल कल्याम समिति व जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत की। साथ ही स्कूल में जाकर शिक्षकों व बच्चों से बातचीत की। चाइल्ड लाइन के कॉडिनेटर सुभाष शर्मा ने बताया कि कई बच्चों के साथ मारपीट की गई थी। बच्चों ने गले में चोट लगने व पैरों पर डंडे से मारने की शिकायत की। बच्चों को लेकर गांधी नगर थाने भी गए, वहां पुलिस ने बच्चों के परिजनों को भी बुलाया। लेकिन, पहले जांच की बात कहकर मामला दर्ज नहीं किया। ऐसे में जिला शिक्षा अधिकारी व बाल आयोग को शिकायत की गई।


जांच हुई तो मांगी माफी
शिकायत पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जयपुर पूर्व शीला देवी ने जांच कमेटी गठित की। कमेटी जांच करने पहुंची तो शिक्षक ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। साथ ही भविष्य में ऐसा नहीं करने का वादा भी किया।


रिपोर्ट आला अधिकारियों को दी

बच्चों की शिकायत आई थी। उस पर जांच कमेटी बिठाई थी। जिसकी रिपोर्ट आला अधिकारियों को दे दी है।
- शीला देवी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, जयपुर पूर्व



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.