नई दिल्ली। कल पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी के बाद आज यानी शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली। आज भी ईंधन की कीमतें वहीं हैं जो बुधवार को थी। एक दिन की बढ़त के बाद पेट्रोल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं किया गया। वहीं अगर बात डीजल की करें तो डीजल के दामों में कल कोई बदलाव नहीं हुआ था लेकिन आज डीजल के दाम में कटौती देखने को मिली हैं।
पेट्रोल के दाम रहे स्थिर
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम आज बिना किसी बदलाव के कल यानी गुरुवार वाले ही लागू होंगे। बिना किसी बढ़त और बिना किसी कटौती के आज पेट्रोल के दाम दिल्ली में 70.29 रुपए प्रति लीटर रहेंगे। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां भी पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज मुंबई में पेट्रोल का भाव 75.91 रुपए प्रति लीटर हैं।जबकि कल यहां 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़त देखने को मिली थी। वहीं बात अगर कोलकाता की करें तो कोलकता में भी आज कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि कल कोलकाता में पेट्रोल के दामों में 10 पैसे की बढ़त देखने को मिली थी। आज कोलकाता में पेट्रोल के दाम 72.38 रुपए प्रति लीटर हैं। देश के दक्षिणी शहर चेन्नई में भी पट्रोल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ जिसके बाद आज यहां पेट्रोल की कीमत 72.94 रुपए प्रति लीटर हैं।
डीजल के दामों में हुई कटौती
आज पेट्रोल के दामों में स्थिरता देखने को मिली तो वहीं डीजल के दाम में कटौती हुई। आज देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम में 09 पैसे की कटौती देखने को मिली। जिसके बाद आज दिल्ली में डीजल के दाम 64.57 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई में भी डीजल के दाम में 08 पैसे की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद आज मुंबई में डीजल के दाम 67.58 रुपए प्रति लीटर हैं। अब बात अगर कोलकता की जाए तो यहां डीजल के दाम में 07 पैसे की कटौती हुई है। जिसके बाद आज कोलकता में डीजल 66.33 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्नई में भी डीजल के दाम में 08 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। कटौती के बाद चेन्नई में डीजल के दाम 68.18 रुपए प्रति लीटर हो गए है।
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर





No comments:
Post a Comment