नर्इ दिल्ली। ब्रह्म दत्त यस बैंक के अंतरिम चेयरमैन हो सकते हैं। इस मामले से सीधे तौर पर जुड़े सूत्रों ने जानकारी दी है। पिछले माह ही अशोक चावला ने बैंक के वित्ती सचिव पद से इस्तीफा दिया था। संभव है कि बैंक इनकी नियुक्ति की घोषणा अगले सप्ताह कर सकता है। बैंक को फिलहाल भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआर्इ) से मंजूरी लेना बाकी है। बताते चलें कि ब्रह्म दत्त पूर्व में ब्यूराेक्रैट रहे हैं आैर इसके बाद लंबे समय से यस बैंक से जुड़े हुए हैं।
बैंक के शेयरों में तेजी
सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को यस बैंक के शेयरों में रिकवरी देखने को मिली। शुक्रवार को यस बैंक के शेयरों में 1.3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 177 रुपए प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया। इसके पहले गुरुवार को यस बैंक के शेयर्स में 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। शुक्रवार को इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 36000.80 के स्तर पर कारोबार करते दिखार्इ दिया।
37 साल तक आर्इएएस रहे हैं ब्रह्म दत्त
दत्त 37 सालों तक आर्इएएस अधिकारी रहे हैं। 24 जुलार्इ 2013 से यस बैंक के स्वतंत्र निदेशक के तौर पर काम कर रहे हैं। दत्त कर्नाटक सरकार आैर केंद्र सरकार में कर्इ महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवा दे चुके हैं। आर्इएएस से रिटायरमेंट होने से ठीक पहले उन्होंने कैबिनेट सचिवालय में सचिव के पद पर थे।
बैठक में नहीं तय हो पाया नए चेयरमैन का नाम
गत गुरुवार को यस बैंक ने स्टाॅक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि वो बैंक के अलगे सीर्इआे का नाम तय नहीं कर पार्इ है। बैंक ने अपनी तरफ से दी गर्इ जानकारी में यह भी कहा है कि वो 9 जनवरी की बोर्ड बैठक के बाद आरबीआर्इ को अपना नाम सबमिट करेगा।
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।





No comments:
Post a Comment