Breaking News
recent

पंचायत समिति भवन निर्माण की कछुआ चाल

लवाण. कस्बे में देवरी रोड पर पंचायत समिति का भवन का निर्माण धीमी गति से होने के कारण अभी तक पूर्ण नहीं हो पाया है। संवेदक की मनमर्जी का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। कस्बे में पंचायत समिति का भवन दो करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से बनेगा। जो मात्र अभी केवल आधा भवन का काम ही पूरा हुआ है। भवन निर्माण कार्य माह में दस दिन बंद रहता है।

 


पंचायत समिति के तकनीकी सहायक मांगीलाल ने बताया कि संवेदक मनमर्जी से कार्य करता है। कभी निर्माण काम चालू तो कभी बंद कर देता है। गौरतलब है कि पंचायत समिति के भवन का शिलान्यास 19 मार्च 2017 को हुआ था। उस समय अतिथियों ने ग्रामीणों को भवन निर्माण पूर्ण होने में 15 माह का समय दिया था, लेकिन पांच माह ज्यादा होने के बाद भी अभी निर्माण काम बाकी है। भवन का निर्माण होने की तिथि 27 जुलाई 2018 थी, लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के चलते भवन निर्माण समय पर नहीं हो रहा है।

 

 

ग्राम पंचायत भवन में संचालित पंचायत समितिइस समय पंचायत समिति पुरानी पीएचसी के पास ग्राम पंचायत के भवन में संचालित है। जगह के अभाव में अधिकारियों व ग्रामीणों को बैठने में भी परेशानी हो रही है, वहीं सामान भी अस्त-व्यस्त हो रहा है।

 

 

 

दौसा ग्रामीण. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खोहरा कलां में शुक्रवार को कक्षा 1 से 8 वीं तक के सभी विद्यार्थियों को जर्सी वितरण किया गया। इस दौरान एसबीआई बैंक मुख्य प्रबंधक सत्यप्रकाश सोनी, मंजू सोनी एवं जेईएन राजकुमार सोनी की ओर से स्कूल में अध्ययनरत सभी 169 विद्यार्थियों को जर्सी वितरित की गई। जर्सी पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर अध्यापक राजेन्द्र कुमार भातरा, शारीरिक शिक्षक अजय भातरा आदि मौजूद थे। संस्था प्रधान महेशचन्द्र शर्मा ने सभी का अभार जताया।

 

 

महुवा. अखिल भारतीय बैरवा महासभा की बैठक रविवार को रामचंद्र बैरवा की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे मंडावर रोड स्थित केश्यावाड़ी बैरवा छात्रावास में आयोजित की जाएगी। डॉ. हुकम कारोलिया ने बताया कि बैठक के दौरान सामाजिक कुरीतियों व 30 दिसंबर को आयोजित बैरवा दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.