Breaking News
recent

मतदान से पहले सीएम राजे को लेकर झालावाड़ से आई बड़ी खबर


झालावाड़. पिछले कई दिनों से लगातार चुनावी दौरों की थकान और चुनाव के तनाव के बावजूद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार को सुबह साढ़े दस बजे झालावाड़ में गेस्ट हाउस से तैयार हो कर बाहर आईं, ऊर्जा से परिपूर्ण। बाहर दर्जनों कार्यकर्ता इंतजार कर रहे थे। राजस्थान जन अभाव अभियोग निराकरण समिति अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाटीदार, आरपीएससी पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन व पूर्व विधायक अनिल जैन भी उनका रास्ता देख रहे थे। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को दिन भर की गतिविधियों के लिए निर्देश दिए, कहा ...नो टेंशन । अपने बूथ को अच्छे से संभालो। कुछ फीड बैक लिया। गेस्ट हाउस में ही लॉन में कुछ देर गुनगुनी धूप में बैठ कर सांसद दुष्यंत सिंह और कुछ चुनिंदा लोगों से चर्चा की। कुछ ग्रामीण भी मिलने आए, उन्होंने अपने गांव में सड़क की समस्या बताई मुख्यमंत्री से बात कर चले गए।

निष्कलंक महादेव के दर्शन किए
राजे ने रायपुर में जनसंपर्क की शुरुआत निष्कलंक महादेव के दर्शनों के साथ की। यहां राजे ने बस स्टैंड से लोगों से चर्चा व
मुलाकात शुरू। वे बाजार में सभी से मिली। लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पीपलिया खेड़ा गांव में बालाजी के दर्शन किए। वे कल्याणपुरा, सोयला, परासली, दुबलिया, कड़ोदिया गांवों में भी लोगों से मिलीं। सुनेल कस्बे में लंकापति हनुमान मंदिर पर गुरुवार दोपहर 2.15 बजे उनकी गाड़ी पहुंची। कार्यकर्ताओं में माला पहनाने की होड़ मच गई, लेकिन समय कम होने के कारण वे गाड़ी से नीचे नहीं उतरी। हाथ जोड़कर लोगों का अभिनंदन करती रहीं। इसके बाद राजे मैला मैदान, मुरलीधर मंदिर, छत्री चौक, सदर बाजार, राममंदिर चौक, रंजा चौक, आर्य समाज रोड, बस स्टैण्ड, सलोतिया मार्ग, बायपास होती हुई 3.15 बजे पिड़ावा के लिए रवाना हुई। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग राजे का माला पहनाकर स्वागत करने के लिए रास्ते के दोनों ओर खड़े रहेे। पिड़ावा कस्बे में लगभग 4.25 पर पहुंची। यहां राजे ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारी तैयारी पूरी है, किसी को टेंशन लेने की जरूरत नहीं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.