Breaking News
recent

अज्ञात वाहन की टक्कर से छूटा तीन भाईयों का साथ, मच गया कोहराम


सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के खंडेला में एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे तीन भाइयों में एक की मौत हो गई। जबकि बाकी बचे दोनों भाइयों को गंभीर हालत में सीकर रैफर किया गया है। हादसा रात करीब नौ बजे हुआ। जब तीनों भाई नवलगढ़ से बाइक पर अपने गांव जाजोद लौट रहे थे। लेकिन, बीच रास्ते में ही अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी और घटना में बड़े भाई गोपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद घर और अस्पताल में कोहराम मच गया। जानकारी के तहत जाजोद निवासी गोपाल अपने दोनों सगे भाई अजय व सुनील के साथ बाइक पर नवलगढ़ से आ रहा था। रात करीब नौ बजे उदयपुरवाटी मार्ग स्टेट हाइवे 37 पर कोटड़ी लुहारवास के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार कर तीनों को कुचल दिया। टक्कर इतनी जबदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने दोनों घायल भाइयों को 108 एंबुलेंस की सहायता से उदयपुरवाटी के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें सीकर रैफर कर दिया गया। इधर, घटना की सूचना पर एचसी गिरधारी सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और मृतक गोपाल के शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। बुधवार को इनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर बुढ़ा पिता बेसुध हो गया और एक छोटा भाई गश खाकर गिर पड़ा था। जिनको परिवार के बाकी लोग संभालने में जुटे थे।


सडक़ किनारे थैली में मिला सात माह का भू्रण
मूंडरू. मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक वाकया मंगलवार को गांव लिसाडिया के मेहरावाला जोहड़े में देखने को मिला। जहां करीब सात माह का भू्रण सडक़ के किनारे पड़ा हुआ मिला। शेखावाटी में इस तरह के दो मामले पिछले तीन दिन में सामने आ गए हैं। झुंझुनूं में कोई नवजात को छोड़ गया था। लिसाडिय़ा से नांगल रोड़ पर सुबह करीब आठ बजे एक राहगीर को सडक़ के किनारे खून से सनी एक पॉलीथीन की थैली दिखी। थैली से भू्रण के कुछ अवशेष बाहर आ रहे थे। लोगों ने थैली खोलकर देखी, तो उसमें कपड़े में लपेटा हुआ कन्या भ्रूण मिला। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों का कहना है कि भू्रण सात माह की अवस्था का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने भू्रण को कब्जे में लेकर श्रीमाधोपुर सीएचसी में पोस्टमार्टम कराया। थानाधिकारी भगवान सहाय मीणा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.