सात ट्रेनें रद्द, कई गाडिय़ां घण्टों लेट
यात्री परेशान, करते रहे इंतजार
फरीदबाद टाऊन में चल रहा मरम्मत कार्य
धौलपुर. आगरा-झांसी मार्ग स्थित धौलपुर स्टेशन पर आने वाली टे्रनों में से सात टे्रनें रद्द कर दी गई हैं, वहीं आधा दर्जन से अधिक टे्रनें देरी से चल रही हैं। इसके चलते यात्रियों को जहां बसों से यात्रा करनी पड़ रही हैं। वहीं कई यात्री इंतजार में ही स्टेशन पर ही बैठे रहते हैं। कई प्रमुख लम्बी दूरी की टे्रनें तथा पैसेंजर टे्रन तक रद्द कर दी गई है। इसके चलते दैनिक यात्रियों सहित अन्य यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं टिकट विण्डों भी कम होने के कारण टिकट लेने में परेशानी आ रही है। टिकट लेने के लिए घण्टों लाइन में लगना पड़ रहा है। इसके चलते मुख्य द्वार से प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए यात्रियों को लाइन में से होकर निकलना पड़ता है। वहीं प्लेटफॉर्म में सर्द हवाओं के बीच टे्रनों का इंतजार करना पड़ता है।
फरीदबाद टाऊन पर चल रहा कार्य
फरीदबाद टाऊन में रेलवे स्टेशन पर मरम्मत तथा लाइन डबल करने का कार्य चलने के कारण कई लम्बी दूरी की टे्रनों को रद्द कर दिया गया है। इससे कई यात्रियों ने टिकट कैंसिल करवाए हैं, तो कई दूसरी टे्रनों में टिकट करवाने के लिए चक्कर लगा रहे है। इससे कई यात्रियों ने तो यात्रा को ही टाल दिया है। वहीं उत्तर भारत में पड़ रहे घने कोहरे के कारण दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनें तीन से चार घण्टे देरी से चल रही है। प्रमुख तौर पर झेलम एक्सप्रेस तथा पैसेंजर गाड़ी तीन-तीन घण्टे देरी से चल रही है।
वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़, शटल, उत्कल, सचखण्ड, देहरादून-इंदौर, श्रीधाम, महाकौशल ट्रेन रद्द कर दी गई है।
यह है टे्रनों की स्थिति
दिल्ली की ओर जाने वाली गाडिय़ां
गाड़ी समय स्थिति
छत्तीसगढ़ 15.25 रद्द
झेलम 16.22 एक घंटा
इंटरसिटी 16.55 20 मि.
पंजाब 17.20 15 मि.
ताज 17.50 आरटी
शटल रद्द रद्द
शताब्दी 20.36 आरटी
अहमदाबाद21.10 आरटी
पैसेंजर 22.36 आरटी
दादर एक्स.23.25 50 मि.
झांसी की ओर जाने वाली गाड़ी
गाड़ी समय स्थिति
झेलम 14.25 3 घंटे देर
पैसेंजर 15.45 3 घंटे देर
उत्कल 16.16 रद्द
सचखण्ड् 17.12 रद्द
दे.इंदौर 17.35 रद्द
श्रीधाम 17.50 रद्द
महाकौशल 20.08 रद्द
जीटी 22.50 एनए
मालवा 22.25 एनए
इनका कहना है
फरीदाबाद टाऊन क्षेत्र में रेलवे का कार्य चलने के कारण टे्रनों को रद्द किया गया है। साथ ही कई गाडिय़ां देरी से आ रही है।
जेपी मीणा, स्टेशन अधीक्षक, धौलपुर रेलवे स्टेशन।





No comments:
Post a Comment