कुडग़ांव. क्षेत्र के भामाशाह कल्लू मीणा उर्फ विजय मीणा ने गुरुवार को ग्राम पंचायत बीजलपुर के सभी विद्यालयों में बच्चों को जर्सी वितरित की। सरपंच पति कल्लू मीणा ने बताया कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले पटोर, दलीलपुर, गोपीपुरा, भोलू पुरा, बुंदेले का पुरा मकनपुर, भड़क्या प्रथम, भड़क्या द्वितीय के सरकारी विद्यालयों में कुल ६३० विद्यार्थियों को जर्सी वितरित की गई। जर्सी पाकर बच्चे खुश नजर आए।
गोठरा. सपोटरा उपखण्ड मुुख्यालय की ग्राम पंचायत बूकना के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय थड बूकना में भामाशाह पूर्व सरपंच बाबूलाल मीना ने विद्यालय की कक्षा एक से आठवीं तक ५२ छात्रों को जर्सी वितरित की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्यामलाल मीना ने बताया कि निर्धन वर्ग के छात्रों को जर्सियां वितरित की गई। इस दौरान प्रधानाचार्य मुकेश मीना, अध्यापक पुरषोत्तम शर्मा, अध्यापक हरिप्रसाद मीना आदि सहित एसएमसी अध्यक्ष व विद्यालय के छात्र मौजूद रहे।
टोडाभीम. उपखंड क्षेत्र के गांव झाडिसा में संचालित राजकीय आदर्श बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत 65 विद्यार्थियों को गुरुवार को भामाशाह ने जर्सी वितरित की।
भामाशाह कनिष्ठ सहायक प्रतीक कुमार शर्मा ने कक्षा 1 से 5 तक के सभी छात्र-छात्राओं को जर्सी बांटी। इस मौके पर ग्रामीणों और शिक्षकों ने भामाशाह का आभार जताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या शकुन्तला शमा, ग्राम पंचायत सरपंच बीना देवी, पंचायत समिति सदस्य मिथलेश मीना, मंगतूराम गुर्जर, श्योराम, शिवचरण मौजूद रहे।
गढ़मोरा. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायसना में सर्वोदय विकास समिति की ओर से 125 छात्राओं को सर्दी वितरित की गई। समिति के सचिव महोदय मुकेश कुमार वैष्णव, सरपंच शकुंतला महावर, हरिराम मीणा नादौती, धनराज मीणा प्रधानाध्यापक, राधेश्याम मीणा ने जर्सी वितरित की। इस मौके पर कई ग्रामीण मौजूद थे। जर्सी वितरित करने वाले भामाशाहों का माला-साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान हेमराज मीना, दौलतराम, मनोज सैनी, रघुवीर माली, गोपाल महंन्त, राजबहादुर पूर्व सरपंच जिला परिषद सदस्य रायसिंह मीणा आदि मौजूद रहे।
बालघाट. राजकीय उत्कृष्ट उच्च प्राथमिक विद्यालय दादनपुर में ग्राम आदर्श विकास सेवा समिति दादनपुर के तत्वाधान में भामाशाह श्रीमनलाल मीना के द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत एक से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 6 1 जर्सी व ऊनी वस्त्र बांटे गए। इस मौक पर कंचनलाल मीना, रामसिंह,मानसिंह आदि उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक रामनिवास मीना ने बताया कि भामाशाह श्रीमनलाल मीना के द्वारा बांटे ऊनी वस्त्रों को पाकर विद्यार्थीयो के चेहरे खिल गए।
सपोटरा. इनायती के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को विद्यार्थियों को जर्सी वितरित की गईं। प्रधानाचार्य कमलसिंह धाकड़ ने बताया कि विद्यालय के स्टाफ ने अपनी ओर से कक्षा एक से पांचवी तक के विद्यार्थियों को गर्म कपड़ों का वितरण किया। इस मौके पर सरपंच सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।
करौली. स्थानीय पंचायत समिति क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मांढई में बुधवार को विद्यार्थियों को जर्सी वितरित की गईं। ग्राम पंचायत बीजलपुर सरपंच पति विजय कुमार मीना उर्फ कल्लू की ओर से कक्षा एक से आठवीं तक के १०७ विद्यार्थियों को जर्सियां प्रदान की गई। जर्सी पाकर बच्चों के चेहरे खिले नजर आए। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक धर्मराज मीना, अध्यापक मानसिंह मीना, बनैसिह सैनी, हेमलता गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment