Breaking News
recent

बेटे-बेटी की सफलता से खुश था पूरा परिवार, घर में चल रही थी शादी की तैयारियां, लेकिन अचानक हुआ ऐसा हादसा, गिरा दुखों का पहाड़

अलवर शिक्षा और सम्पन्नता के साथ खुशियां एक-एक कर परिवार की ओर रुख कर रही थीं। परिवार का हर सदस्य उत्साहित था। डेढ़ माह बाद इस परिवार की खुशियों में चार-चांद लगने वाले थे। परिवार के नए सदस्य के रूप में बहू आने वाली थी। सभी इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। गोविंद प्रसाद के इस हंसते-खेलते परिवार को न जाने किस की नजर लग गई। गुरुवार की शाम परिवार पर ऐसा कहर टूटा, जो सभी खुशियों और अरमानों को धराशायी कर गया। शहर के जेल चौराहा के समीप गुरुवार देर शाम को रोडवेज बस ने स्कूटी सवार मां-बेटी को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। शाम करीब सात बजे जेल चौराहा स्थित क्रॉस प्वाइंट मॉल के पीछे पेट्रोल पम्प के समीप तिजारा ओवरब्रिज की तरफ से आ रही अलवर डिपो की रोडवेज बस ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अनिता और उनकी पुत्री नेहा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अनिता को मृत घोषित कर दिया।

बैंक अधिकारी गोविंद प्रसाद वर्मा और उनकी पत्नी शिक्षिका अनिता ने अपने बेटे-बेटी आकाश और नेहा को भी उच्च शिक्षा दिलाई। बेटा सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन गया और बेटी बैंक में सरकारी नौकरी लग गई। बेटे-बेटी की सफलता से परिवार बेहद खुश था। परिवार की खुशियां एक कदम और आगे बढ़ी। गोविंद प्रसाद ने अपनाघर शालीमार में नया फ्लैट खरीदा और करीब एक साल पहले परिवार फ्लैट में शिफ्ट हो गया। गोविंद प्रसाद और उनका बेटा आकाश दिल्ली रहते थे तथा फ्लैट में पत्नी अनिता और बेटी नेहा रहती थी।

गोविंद प्रसाद के बेटे आकाश सांखला की 9 फरवरी की शादी तय की। परिवार में बहू के रूप में नया सदस्य आने का सभी को बेसब्री से इंतजार था। जैसे-जैसे शादी की तारीख नजदीक आ रही थी। परिवार में उत्साह और बढ़ रहा था। अनिता और नेहा दोनों शादी की तैयारियों में जुट गए। गुरुवार शाम को भी अनिता और नेहा शादी की शॉपिंग के लिए घर से निकली थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.