Breaking News
recent

घर-घर प्रचार में व्यस्त, बताई कैसे दूर करेंगे आपकी समस्या

कुम्भलगढ़. विधानसभा चुनाव की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो चुकी है। प्रत्याशी अब रात-दिन जी-जान से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी होगा कि जीता तो कौन प्रत्याशी आपके इलाके की समस्याएं कब और कैसे दूर करेगा। इसी नजरिए से यहां पढि़ए आज कुम्भलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मुद्दे और उन पर प्रत्याशियों का नजरिया। ये वही मुद्दे हैं, जो राजस्थान पत्रिका की ओर से विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित जन एजेंडा बैठकों में जनता सामने रख रही है।
कुम्भलगढ़ : विधानसभा
कुम्भलगढ़. विश्व विरासत तक लाने वाली खस्ताहाल सडक़ों का कायाकल्प कब होगा, यह सोचते हुए जनता अब थक चुकी है। उपखण्ड मुख्यालय समेत आस-पास के गांवों में साफ-सफाई का मुद्दा हो, शिक्षा संस्थानों का या कुंभलगढ़ एवं परशुराम महादेव मन्दिर पर स्थाई पुलिस चौकी, दुर्ग मार्ग पर अतिक्रमण का, जनता से जुड़े मुद्दे बिसरा दिए गए। बेड़च का नाका परियोजना के नाम पर एक दशक में खूब छला गया।
सुरेन्द्रसिंह राठौड़
बेड़च का नाका की तैयारी लगभग हो चुकी है, सरकार बनते ही काम शुरू करवाएंगे।
सबसे पहले इलाके की सभी सडक़ों का काम करेंगे।
दुर्ग एवं परशुराम महादेव मंदिर पर पुलिस चौकी स्थापना का प्रयास करूंगा।
गणेशसिंह परमार
बेड़च का नाका परियोजना हमारी सरकार के कार्यकाल में अंतिम चरण में थी। सरकार बनी तो प्राथमिकता से होगा काम।
दुर्ग मार्ग पर सख्ती से अतिक्रमण हटवाएंगे।
दोनों स्थानों पर पुलिस चौकी स्थापना करवाएंगे।
नरसिंग पढिय़ार
सरकार पर दबाव बनाकर बेड़च का नाका योजना लागू करवाएंगे।
सबसे पहले पर्यटन क्षेत्र की प्रमुख सडक़ों को दुरुस्त करवाया जाएगा।
सफाई चाक-चौबंद करने योजनाबद्ध काम करेंगे।

किन्नरों ने स्त्री-पुरुष के बनवा दिए वोटर आइडी
निर्वाचन विभाग की जांच में खुलासा
राजसमंद. जिले में कई किन्नरों ने पुरुष या स्त्री के नाम पर मतदाता पहचान पत्र बनवा रखे हैं। निर्वाचन विभाग द्वारा की गई जांच में कई किन्नर परिवारों में शामिल सदस्यों के मतदाता पहचान पत्र पहले से स्त्री या पुरुष के नाम बने हुए होना सामने आया। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा मतदाता पहचान पत्र में संशोधन के लिए भी कहा गया है।
जानकारी के अनुसार ममतबाई का मतदाता पहचान पत्र स्त्री के रूप में बना हुआ है, जो भीम विधानसभा के कामलीघाट बूथ के भा संख्या 179 है। इसी तरह आमेट में राणी, रेखा, आरती सहित कई किन्नरों के मतदाता पहचान पत्र स्त्री से बनाए दिए। इसके अलावा सोनिया बाई, के भीलवाड़ा में शाहपुरा का मतदाता पहचान पत्र बना हुआ है, जबकि पायल बाई का कर्णाटक, ममतबाई पूरा (महाराष्ट्र) का वोटर आईडी कार्ड है।
मतदान के लिए
किया पे्ररित
निर्वाचन विभाग की ओर से नाथद्वारा की पारस बाई, आमेट की रेखा बाई, खमनोर पूजा, आमेट की ममता व नाथद्वारा की सपना आदि को मतदान के लिए पे्ररित और प्रोत्साहित किया। राजसमंद जिले में जिनके भी मतदाता पहचान पत्र बने हुए हैं, उन्हें 7 दिसम्बर को मतदान के लिए आह्वान किया।

 

Answers to candidates on issues raised in the Jan-Agenda meeting

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.