Breaking News
recent

खण्डार से बैरवा ने जीता गढ़, दो पर कांग्रेस व एक पर निर्दलीय की बढ़त

सवाईमाधोपुर . पंद्रहवीं विधानसभा चुनाव की मतगणना में कांगे्रस ने भाजपा के गढ़ में सेंध लगा दी है। यहां खण्डार विधानसभा सीट से कांग्रेस के अशोक बैरवा ने जीत दर्ज की है तो सवाईमाधोपुर और बामनवास में कांगे्रस प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं गंगापुर में कांगे्रस से बागी होकर मैदान में आए रामकेश मीना ने दोनों बड़े दलों को अब तक पटकनी दे रखी है और वह बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक जिले में भाजपा का चारों सीटों पर कब्जा था।
भाजपा ने जिले की गंगापुरसिटी विधानसभा से चुनावी बिगुल फूंका था। यहां 22 सितम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सभा कर जीत का मंत्र दिया था, लेकिन यहां भाजपा पूरी तरह से पिछड़ती नजर आ रही है। सवाई माधोपुर से कांगे्रस प्रत्याशी दानिश अबरार, गंगापुरसिटी से निर्दलीय रामकेश मीना एवं बामनवास से कांग्रेस की इंदिरा मीणा लगातार आगे चल रहे हैं। माधोपुर से भाजपा की आशा मीना, बामनवास से राजेन्द्र मीणा एवं गंगापुरसिटी से भाजपा के मान सिंह गुर्जर जीत की दौड़ में पिछड़ते नजर आ रहे हैं।
यह है अब तक की स्थिति
सवाईमाधोपुर-
दानिश अबरार- 44531
आशा मीणा- 24816
बामनवास-
इन्द्रा मीणा- 49232
नवलकिशोर मीणा- 11660
गंगापुरसिटी-
रामकेश मीणा- 40780
मानसिंह गुर्जर-31492
राजेश अग्रवाल- 28670



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.