जैक पर खड़ी कर गाड़ी, टायर किए चोरी....
-अशोक विहार कॉलोनी में घर के बाहर की घटना
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. शहर में आवासन मंडल के निकट स्थित अशोक विहार कॉलोनी में सोमवार देर रात अज्ञात जने एक घर के बाहर खड़ी कार को जैक के सहारे खड़ी कर आगे के दोनो टायर चुरा कर ले गए।
-पीडि़त की जुबानी
अशोक विहार कॉलोनी निवासी ठाकुर दास चौधरी ने बताया कि वह सोमवार रात करीब ११ बजे जयपुर से लौटे थे व कार को लॉक मकान के बाहर खड़ी कर दी थी। सुबह जब उन्होने देखा तो आगे की ओर से कार जैक पर खड़ी थी और आगे के दोनो टायर गायब थे। चोरो ने पहले कार के गेट का कांच तोड़ा व गाड़ी स्टार्ट कर ले जाने की कोशिश की लेकिन कार स्टार्ट नही होने से उसमेंं लगा म्यूजिक सिस्टम भी ले गए। उन्होने बताया कि इस घटना में टायर, कांच, म्यूजिक सिस्टम के कारण करीब ४० हजार रुपए का नुकसान हो गया है।
-पुलिस का जवाब
ठाकुर दास चौधरी ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट उन्होने सुबह कोतवाली में अपने वकील दीपेश भार्गव के साथ जाकर दर्ज करवाई है, वहीं दूसरी ओर जब शाम को पत्रिका संवाददाता ने करीब साढ़े पांच बजे कोतवाली में फोन कर जानकारी मांगी गई तो वहां से ऐसी कोई भी चोरी की घटना से अनभिज्ञता जाहिर की गई।
-हार्ट पेशेंट है चौधरी, दिखाने गए थे
ठाकुर दास चौधरी ने बताया वह हार्ट पेशेंट है इसलिए जयपुर चिकित्सक को दिखाने गए थे। सोमवार रात को ही लौटे व गाड़ी खड़ी कर सो गए लेकिन सुबह जब गाड़ी की स्थिति देखी तो दिल में धक्का सा लगा।





No comments:
Post a Comment