श्रीकरणपुर/श्रीगंगानगर। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की नग्गी सीमा चौकी पर तैनात जवान तमिलनाडु के मदुरई जिला निवासी के. रामनाथन (40) ने शनिवार को ड्यूटी के दौरान स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। खून से लथपथ सिपाही को यहां के राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
बल की 91वीं वाहिनी के कंपनी कमाण्डर महेशचंद्र पाण्डे ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक के. रामनाथन की ड्यूटी कैंप गार्ड की थी। दोपहर एक बजे के आसपास उसने अपनी रायफल की नाल ठोडी से लगाकर ट्रिगर दबाया, जिससे गोली उसके सिर के पार निकल गई। शाम करीब पांच बजे पोस्टमार्टम के बाद शव बीएसएफ अधिकारियों को सौंप दिया गया।
चल रही थी समारोह की तैयारियां
गौरतलब है कि 28 दिसंबर नग्गी दिवस को लेकर वहां सेना व सीमा सुरक्षा बल की ओर से काफी तैयारियां की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को यहां हॉफ मैराथन का भी आयोजन किया जा रहा है। लेकिन छह दिवसीय कार्यक्रम के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले हुई घटना से हर कोई स्तब्ध रह गया।





No comments:
Post a Comment