Breaking News
recent

एक वोट से हारने वाले भाजपा नेता के घर वोट मांगने पहुंचे कांग्रेस नेता सीपी जोशी

राजसमंद। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोर-शोर से जारी है। हर पार्टी का उम्मीदवार अपने प्रचार में लगा हुआ है।

 

इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री और नाथद्वारा से कांग्रेस के उम्मीदवार सीपी जोशी दिवंगत नेता कल्याण सिंह चौहान के घर वोट मांगने पहुंचे।

 

आपको बता दें कि 2008 के विधानसभा चुनाव में सीपी जोशी को दिवंगत नेता कल्याण सिंह ने एक वोट से हरा दिया था। सीपी जोशी ने कल्याण सिंह के परिजनों से मिलकर खुद के लिए समर्थन मांगा।

 

परिवार से हालचाल जाना और किसी भी समय सहायता का अश्वासन दिया। कल्याण सिंह की पत्नी कल्पना कुंवर ने भी जोशी को घर के अग्रज की तरह भूमिका निभाने और बच्चों का ध्यान रखने का आग्रह किया।

 

बड़ी खबर, राजस्थान में कांग्रेस ने 7 और बागियों को पार्टी से निकाला

 

इस सीट पर भाजपा की ओर से दिवंगत नेता कल्याण सिंह चौहान के निधन के बाद उनकी पत्नी कल्पना कुंवर ने भी टिकट के लिए दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट ना देकर महेश प्रताप सिंह को टिकट दिया। जिसको लेकर चौहान परिवार भाजपा से खासा नाराज दिखाई दिया।

 

भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र पर बोले हनुमान बेनीवाल, पहले पुराने वादों का हिसाब दें

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.