-शहर के सक्रेर्ड हार्ट चर्च में हुए आयोजन
-शाम से ही पहुंचने लगे लोग
श्रीगंगानगर. शहर के जवाहर नगर स्थित सेक्रेर्ड हार्ट चर्च में सोमवार देर रात प्रभु यीशू के जन्म का उल्लास श्रद्धालुओं के चेहरे पर झलका। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे तक चर्च परिसर में बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग पहुंच चुके थे। इसके बाद फादर जोबी ने मिडनाइट मास यानी प्रार्थना सभा करवाई। ठिठुरा देने वाली सर्दी के बीच देर रात तक लोगों के पहुंचने का क्रम जारी था।
रोशनी से सजा चर्च
चर्च को रोशनी से जबर्दस्त सजाया गया था। सजावट देखने लायक थी। हर आगंतुक को चर्च में मौजूद लोग ‘हैप्पी क्रिसमस’ कहकर उसका स्वागत कर रहे थे। देर रात चर्च में प्रार्थना सभा के बाद आयोजनों का दौर शुरू हुआ। रात बारह बजे केक काटने के साथ आयोजन हुए। प्रभु यीशू के जन्म पर खुशियां मनाई गई। देर रात ईसाई समुदाय के लोग आयोजन में शामिल हुए।





No comments:
Post a Comment