Breaking News
recent

कालबेलिया नृत्य व मैजिक शो से दिया यह संदेश

जैसलमेर. नेहरु युवा केन्द्र द्वारा जिले के 90 गांवों में पोषण युवा यात्रा के माध्यम के माध्यम से स्वास्थ्य एवं पोषण विषय में आमजन को जागरुक करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही पोषण युवा यात्रा दूसरे दिन जिले के विभिन गांवों व ढाणियों में पहुंची। पोषण युवा यात्रा के कला जत्थों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मैजिक शो, कठपुतली आदि से इसी के साथ यात्रा के साथ चल रहे नेहरू युवा केन्द के वॉलींटियर्स ने महिलाओं बच्चो से सीधा संवाद, प्रश्नोत्तरी व चौपाल बैठक के माध्यमों से पोषण युवा यात्रा की महत्ता ओर उद्देश्यों से उनको अवगत करवाया। पोषण युवा यात्रा के समन्वयक राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि दूसरे दिन पोषण युवा यात्रा के रथ नम्बर एक ने भैरवा, जांवध, धायसर और रथ नम्बर दो ने बासनपीर, बासनपीर उत्तरी, भागू का गांव और रथ नम्बर तीन ने तोताराम की ढाणी, चूने की ढाणी, दरबारी गांव में पोषण एवं स्वास्थ्य विषय पर जनसमूह को विस्तृत से अवगत कराते हुए जानकारी दी। अब तक यात्रा में 18 गांवों व ढाणियों में भारी तादाद में जनसमूह को पोषण युवा यात्रा की जरूरत, महत्ता और उद्देश्यों के बारे में अवगत करवाया जा चुका है । पोषण युवा यात्रा में नेहरु युवा केन्द्र से राहुल जोशी, समीर शाह, तालब खान, तेजकरण ठाठ, जितेंद्र, नरेंद्र, सुजानाराम, रसूल खान, मनोहर आदि ने सहयोग दिया।

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का व्यक्तिगत सम्पर्क शिविर 25 से
रामगढ़ कस्बे स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की ओर से आगामी 25 दिसंबर से आठ जनवरी तक व्यक्तिगत सम्र्पक शिविर का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के संदर्भ केन्द्र प्रभारी चतुरसिंह सोलंकी ने बताया कि शिविर में कक्षा दसवीं के परीक्षार्थीयों के लिए हिन्दी, सामाजिक विज्ञान, गृह विज्ञान तथा भारतीय संस्कृति एवं विरासत तथा कक्षा बारहवीं के लिए हिन्दी, इतिहास, गृह विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान एवं राजनीति विज्ञान तथा समाज शास्त्र विषय के परीक्षार्थियों के लिए 25 दिसम्बर से 8 जनवरी तक पंद्रह दिन तक नियमित कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.