Breaking News
recent

मटमैले पानी के साथ आ रहे जलीय जीव, बीमारियों का खतरा बढ़ा

लोहावट (जोधपुर) . लोहावट विश्नावास कस्बे में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा की जा रही जलापूर्ति में एक बार फिर से दूषित जलापूर्ति की शिकायत बनी है। पानी के साथ छोटे-छोटे जीवों के आने की काफी समय से बनी समस्या के समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के प्रति गहरा रोष जताया है।

 

ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह कस्बे के मुख्य सर्कल के पास, नई बस्ती सहित कई मोहल्लों में हुई जलापूर्ति में पानी के साथ छोटे-छोटे जीव व कचरा आए। पानी मटमैला के आने के साथ बदबूदार भी आया। ग्रामीणों ने बताया कि पानी के साथ छोटे-छोटे जीवों के आने की बनी समस्या के बारे में जलदाय विभाग को कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

 

बीमारियों की आशंका
लोहावट विश्नावास कस्बे में करीब दो माह से पानी के साथ छोटे-छोटे जीवों के आने से बीमारियों की भी आशंका बन गई है। पानी में जीव के साथ कचरा भी एवं मटमैला पानी आ रहा है। कस्बे के कई मोहल्लों में रुक-रुककर यह समस्या सामने आ रही है। दूषित पानी आने से अब बीमारियों की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने पानी के सैम्पल लेकर जांच करवाने की भी मांग की है।

 

कई बार हुई दूषित पानी की आपूर्ति

लोहावट विश्नावास कस्बे में गत माह को 18 नवम्बर तथा पूर्व में 21 एवं 22 अक्टूबर को भी दूषित जलापूर्ति होने तथा पानी के साथ छोटे-छोटे जीव आने की शिकायत बनी थी। उसके बाद विभाग द्वारा कार्यालय में बने जीएलआर की सफाई करवाई गई, लेकिन अब फिर से दूषित जलापूर्ति होने की शिकायत सामने आई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.