नई दिल्ली। अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस में शामिल होने का न्योता मिला है। यह न्योता शत्रु को किसी ओर ने नहीं, बल्कि कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने दिया है। शशि थरूर ने शत्रु को न्योता देते हुए कहा कि आप कांग्रेस में आ जाइए। हमें आप जैसे हीरो की जरूरत है। आपको बता दें कि कांग्रेस की शत्रुघन के लिए यह निमंत्रण उनके उस बयान के बाद आया, जिसमें वह पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर बरसे। इस दौरान शॉटगन ने कहा था कि वह निजी रूप से ‘वन मैन शो और टू मेन आर्मी’ के खिलाफ थे।
नितिन गडकरी ने नेतृत्व पर फिर साधा निशाना, बोले- अगर सांसद-विधायक हारे तो जिम्मेदार कौन?
पीएम मोदी व केंद्र के फैसलों और नीतियों का विरोध
आपको बता दें कि पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा लंबे समय से पीएम मोदी व केंद्र के फैसलों और नीतियों का विरोध करते आ रहे हैं। हाल मामला कांग्रेस नेता शशि थरूर की लिखी बुक ‘द पैराडॉक्सिकल प्राइम मिनिस्टर, नरेंद्र मोदी एंड हिज इंडिया’ की लॉन्चिंग से जुड़ा है। कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा सांसद ने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति दल से बड़ा नहीं होता। लेकिन यहां तो राष्ट्र दल से बड़ा है। उन्होंने अपने दिए हुए बयान का राष्ट्रहित में बताया। उन्होंने कहा कि अभी तक उन्होंने किसी तरह के समर्थन या सहायत की गुहान नहीं लगाई है।
कर्नाटक: सीएम कुमारस्वामी का वीडियो वायरल, दिया पार्टी नेता के हत्यारे को बेरहमी से मारने का आदेश!
पीएम मोदी पर तंज
भाजपा नेता ने अप्रत्यक्ष रूप से पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि देशवासियों को वादों और जुमलेबाजी के बजाय नौकरियां और अच्छी सुविधाएं मिले तो अच्चा होगा। आपको बता दें कि शत्रुघन सिन्हा देश में नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र के फैसलों का विरोध करतेे आ रहे हैं।





No comments:
Post a Comment