पाली। राजस्थान पत्रिका की ओर से अणुव्रत नगर मैदान में सजे खरीदारी व मस्ती के संसार में पहले ही दिन शहरवासियों की भीड़ उमड़ी। इस पश्चिम राजस्थान से सबसे बड़े हस्तशिल्प मेले का उद्घाटन होने से पहले ही शहरवासी व ग्रामीण पहुंचना शुरू हो गए। मेलार्थियों की संख्या शाम ढलने के बाद बढ़ गई। लोग मेले से अपनी मनपसंद वस्तुएं खरीदकर ले गए। वहां झूलों व व्यंजनों का भी आनन्द लिया।
मेले का उद्घाटन शाम को व्यवसायी प्रकाश गोयल व दिलीप कुमार भैरवानी ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर और फिता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने मेले में सजी स्टॉलों व उत्पादों को देखा और उनके बारे में जानकारी भी प्राप्त की। मेला नौ दिस बर तक चलेगा। राजस्थान पत्रिका की ओर से आयोजित इस मेेले में देशभर के विभिन्न घरेलू उत्पाद शहरवासियों के लिए किफायती दाम पर उपलब्ध हैं। मेले में मनोरंजन के लिए बच्चों सहित बड़ों के लिए कई आकर्षक झूले लगाए गए है। व्यंजनों की स्टॉले भी सजाई गई है। मेले में स्टॉल पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जा रही है। मेले में प्रवेश नि:शुल्क है। मेले से सम्बंधित अधिक जानकारी व स्टॉल बुकिंग के लिए 99284-27042 पर स पर्क किया जा सकता है।
इन उत्पादों की लगी स्टॉल
जर्मन हैंगर ड्रोम में लगे इस मेले में देशभर के प्रमुख उत्पादों की 200 से अधिक स्टॉले है। मेले में स्वेटर, कश्मीरी शॉल, जैकेट आदि गर्म कपड़े, सहारनपुर का फर्नीचर, इलेक्ट्रोनिक सामान, चमड़े के उत्पाद, आचार व मुरब्बे, मसालें, नमकीन, पापड़, आर्टिफिशियल, ज्वैलरी, लेटेस्ट डिजाइन के महिला पुरुषों व बच्चों के परिधान, साडिय़ां, गृह सज्जा का सजावटी सामान, हैल्थ व फिटनेस प्रोडक्टस, हैंडलूम, हैंडी क्राफ्ट सहित पंजाब, यूपी, मुम्बई सहित कई राज्यों के उत्पाद शहरवासियों के लिए उपलब्ध है।
कूपन लाओ झूले फ्री खाओ
राजस्थान पत्रिका अखबार में एक दिसम्बर को प्रकाशित होने वाले अंक में खबर के साथ एक कूपन प्रकाशित किया जा रहा है। जिस पर अपना नाम, पता व मोबाइल नम्बर लिखकर मेले में देना होगा। इसके बाद आप नि:शुल्क झूलों का आनन्द ले सकते हैं। मेले में मनोरंजन के लिए भूत बंगला, चांद सितारा झूला सहित ब्रेकडांस, कोल बस, डे्रगन, कटर, पिल्लर, जीव, कार बोंसी, मिक्की माउस झूले है।





No comments:
Post a Comment