Breaking News
recent

विधानसभा चुनाव में कांगे्रस के कई कई वरिष्ठ नेता खुद के बूथ पर पार्टी को नहीं जिता सके

लक्ष्मणसिंह राठौड़ @ पत्रिका

राजसमंद. विधानसभा चुनाव में राजसमंद सीट पर भाजपा प्रत्याशी किरण माहेश्वरी की जीत और कांगे्रस प्रत्याशी नारायणसिंह भाटी की हार ने कांगे्रस के ब्लॉक, जिला व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के प्रदर्शन को समीक्षा की स्थिति में ला दिया है। माहेश्वरी उनके खुद के बूथ पर पिछड़ गईं, जबकि भाटी ने खुद के बूथ पर एकतरफा जीत हासिल की। कांगे्रस की हार को पार्टी में भितरघात के नजरिये से भी देखा जा रहा है। कई वरिष्ठ पदाधिकारी कांग्रेस को खुद के बूथ पर पार्टी को जीत नहीं दिला पाए। भाजपा प्रत्याशी माहेश्वरी उनके बूथ 102 में 178 वोट से पिछड़ गई, जहां उन्हें 370 वोट मिले, जबकि कांगे्रस को 548 वोट प्राप्त हुए। कांगे्रस प्रत्याशी भाटी ने उनके बूथ 140 तेजपुरा में एकतरफा जीत हासिल की, जहां उन्हें 48 0 वोट मिले, जबकि भाजपा को सिर्फ 25 वोट मिले। भाटी की गृह पंचायत के दो बूथ से भाजपा को 172 व 8 वोटों की बढ़त मिली। इसके अलावा कांगे्रस को सिर्फ 49 बूथ पर ही बढ़त मिली, जबकि बाकी सभी बूथों पर भाजपा को सर्वाधिक वोट मिले।

इनके बूथ में पार्टी को बढ़त
कांगे्रस पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष खुमसिंह मुंदावत के बूथ संख्या 53 पर पुठोल में भाजपा के मुकाबले कांगे्रस 6 5 वोट से जीती। वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष शांतिलाल कोठारी के बूथ 71 पर कानादेव का गुड़ा में पार्टी को 49 वोट की बढ़त मिली। नगर परिषद में प्रतिपक्ष नेता अशोक टांक के बूथ 102, पार्षद हेमंत (लच्छु भाई) रजक के बूथ 104 पर भी कांग्रेस को बढ़त मिली। कुछ अन्य पदाधिकारियों के बूथ पर भी बढ़त है।

वरिष्ठ नेताओं के बूथ पर कांगे्रस की हार
नगर अध्यक्ष बहादुरसिंह चारण के 103 नम्बर बूथ पर पार्टी 231 वोट से हारी। पूर्व नगर अध्यक्ष देवेन्द्र कच्छारा, पार्टी जिला सचिव भगवतसिंह गुर्जर सरीखे पदाधिकारियों के बावजूद बूथ 111 में भाजपा से कांगे्रस को 149 वोट कम मिले। कांगे्रस जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप पालीवाल, पूर्व नगर परिषद सभापति आशा पालीवाल के बूथ 110 पर भी कांगे्रस की 142 वोटों से हार हुई। केलवा के बूथ 23 में प्रदेश कांगे्रस कमेटी के सदस्य हरिसिंह राठौड़, युथ कांगे्रस के प्रदेश महासचिव दिग्विजयसिंह राठौड़, पूर्व प्रधान रघुवीरसिंह राठौड़ के होने के बावजूद भाजपा के मुकाबले एक तिहाई (446 ) वोटों से हार हुई। इस बूथ पर भाजपा को 6 56 वोट मिले, जबकि कांगे्रस को सिर्फ 210 वोट मिले। महिला कांगे्रस जिलाध्यक्ष पे्रमदेवी जाट के जवासिया गांव के बूथ 218 में कांगे्रस पार्टी की 110 वोट से हार हुई। कांगे्रस ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नानालाल सार्दुल के बूथ 17 ढाणी (सार्दुल) में कांगे्रस 158 वोट से हारी। युथ कांगे्रस जिलाध्यक्ष मुकेश भार्गव के बूथ संख्या 24 पर केलवा में पार्टी को भाजपा के मुकाबले 8 वोट कम मिले। इसके अलावा एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अजयसिंह सोलंकी के बूथ संख्या 21 पर केलवा में पार्टी 132 वोट से हार गई।

भाजपा की कुरज में हार
राजसमंद विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी किरण माहेश्वरी को सर्वाधिक हार कुरज में हुई। कुरज मंडल अध्यक्ष अरुण बोहरा पार्टी का चर्चित चेहरा होने के बावजूद उनकी कुरज पंचायत में ही 337 वोट की हार हुई। इसी तरह कुंडिया, खड़बामनिया, गिलूंड पंचायत के साथ नया दरीबा, पीपावास, खड़बामनिया, अमरपुरा, गिलूंड, धुलखेड़ा में भी भाजपा को कम वोट मिले। हालांकि लापस्या, पछमता, जूणदा, जीतावास, जवासिया, चौकड़ी, गोगाथला, काबरा में भाजपा की बढ़त है।

कांगे्रस के टिकट दावेदार भी बूथ नहीं जीत पाए
राजसमंद विधानसभा में कांगे्रस से टिकट के दावेदार दिनेश बाबेल का बूथ नम्बर 111 149 वोट से हार गए। दूसरे दावेदार सुन्दरलाल कुमावत के बूथ-112 पर भी भाजपा के मुकाबले कांगे्रस को 298 वोट कम मिले।

यहां भाजपा-कांगे्रस को मिले बराबर वोट
राजसमंद विधानसभा क्षेत्र के पड़ासली ग्राम पंचायत के मांडावाड़ा में बूथ संख्या-3 पर भाजपा व कांगे्रस को 268 -268 वोट मिले। एमड़ी पंचायत के नांदोली में भी भाजपा-कांगे्रस को 437-437 और कोटड़ी पंचायत के माताजी का खेड़ा में दोनों ही पार्टी प्रत्याशियों को 154-154 वोट मिले।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.