Breaking News
recent

जेठतंरी के पास ट्रेन से भिड़ा टैक्ट्रर, लोग सहमे, निकला मॉक ड्रिल

समदड़ी. क्षेत्र में गुरवार शाम एक खबर ने सनसनी फैला दी। जब लोगों को पता चला कि बाड़मेर जाने वाली साधारण सवारी गाड़ी से एक टैक्ट्रर टकरा गया, जिससे पांच जने गंभीर घायल हो गए हैं। इस पर रेलवे प्रशासन, रेलवे पुलिस सहित सभी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। यहां पहुंचे तब पता चला कि रेलवे की ओर से सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल किया गया है, तब सबने राहत की सांस ली। समदडी -बाडमेर रेल मार्ग के भाग जेठंतरी- पारलू के बीच रेल प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल की।

इससे एक बारगी लोग सहम गए। रेलवे प्रशासन ने गुरुवार शाम जोधपुर से बाड़मेर जाने वाली साधारण सवारी रेल को जेठन्तरी- पारलू के बीच यह कह कर रोका कि रेलगाड़ी से टैक्ट्रर की टक्कर हुई। इससे पांच जने घायल हो गए हैं। रेल अधिकारियों ने इसकी जानकारी प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा विभाग को सूचना दी। इस पर कुछ समय बाद ही अधिकारी मय एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे । उन्हें मॉकड्रिल होने की जानकारी मिली तो राहत की सांस ली । इस दौरान ट्रेन करीब आधा घण्टे तक खड़ी रही ।

इस मौके पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी शिखर मारु, संरक्षा निरीक्षक एम.डी चारण, पी.एस भाटी ,सत्यनारायण, थाना अधिकारी समदड़ी धोलाराम माली मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.