नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने मंगलवार को मोदी सरकार से बड़ी मांग की है। स्वामी ने कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने की बात कही है। यह मांग उन्होंने राममंदिर पर नरसिम्हा राव के कार्यकाल के दौरान दिए बयान को लेकर की।
यह भी पढ़ें-सालों बाद आडवाणी का बड़ा खुलासा, बोले- इस कारण मोदी को लेकर हो गया था अटल से
नरसिम्हा राव का ट्वीट
बीजेपी नेता ने ट्वीट करते हुए कहा, '2019 के गणतंत्र दिवस पर मोदी सरकार को पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न जरूर देना चाहिए। स्वामी ने बताया कि बीजेपी सरकार नरसिम्हा राव के वादों को ही पूरा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 1994 में जब पीवी नरसिम्हा राव की सरकार थी तो उस समय मैं भी सरकार में कैबिनेट रैंक के पद पर था। उस दौरान नरसिम्हा राव सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक स्टेटमेंट दिया था कि अगर विवादित स्थल पर कोई मंदिर या ढांचा मस्जिद से पहले से मौजूद था तो सरकार हिंदुओं की इच्छा का सम्मान करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार भी ठीक यही कर रही है।'
Subramanian Swamy: In 1994 in Narasimha Rao's Govt when I was also cabinet rank holder, SC asked Govt if they have a solution. So PM submitted a statement with different solutions including one which said 'If Mandir remains found then we should move according to Hindu wishes' pic.twitter.com/KZQ2EiftKf
— ANI (@ANI) December 25, 2018
कांग्रेस के अध्यादेश को याद दिलाने की कोशिश
बता दें कि इस ट्वीट से ठीक एक दिन पहले स्वामी ने बीजेपी सरकार को पीवी नरसिम्हा राव के इस एफिडेविट पर ही आगे बढ़ने की बात कही थी। वहीं, इस एफिडेविट के जरिए स्वामी कांग्रेस सरकार के उस अध्यादेश को याद दिलाने की कोशिश कर रहे थे जिसके जरिए राम मंदिर के समाधान की एक कोशिश की गई थी।





No comments:
Post a Comment