इन दिनों हाड़ कंपकंपाने वाली सर्दी है। ऐसे में बड़े तो घर से सुबह जल्दी बाहर कम दिखाई देते हैं जबकि इनसे अधिक गैर सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चे दिखाई दे जाएंगे। ये बच्चे तेज सर्द हवाओं के झौके के बीच स्कूल जाते हुए दिख जाएंगे।
इन दिनों रात में कई बार न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक आ गया है। यह गिरा हुआ तापमान सुबह 8 बजे बाद धूप निकलने के बाद ही ऊंचा होता है। सर्दी इतनी तेज है कि पार्कों में घूमने वालो की संख्या तक कम हो गई है। इतनी सर्दी में तो लोग घर से बाहर ही देरी से निकल रहे हैं। इन सबके बावजूद गैर सरकारी स्कूलों का समय इस तेज सर्दी के बावजूद भी बदला नहीं गया है। इसके कारण बच्चों को तेज सर्दी में उठना पड़ रहा है।
सुबह सर्दी से जूझते बच्चों को बस व ऑटो रिक्शा में बैठकर जाते हुए देखा जा सकता है। जिला प्रशासन ने तेज सर्दी के बावजूद स्कूलों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया है। अभिभवकों का कहना है इतनी तेज सर्दी में गैर सरकारी स्कूलों में कुल अवधि एक घंटे कम करनी चाहिए। इसी प्रकार सुबह स्कूल का समय थोड़ा देरी से किया जा सकता है। यह समय सुबह 9 बजे बाद का होना चाहिए।





No comments:
Post a Comment