सवाईमाधोपुर. सेंचुरी वाइल्ड लाइफ अवॉर्ड गत दिनों मुंबई के टाटा थिएटर में आयोजित किए गए। इस में ग्राम रावल के गोवर्धन मीणा को पर्यावरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर वाइल्ड लाइफ सर्विस अवॉर्ड 2018 से सम्मानित किया गया। अवॉर्ड कार्यक्रम में सेंचुरी एशिया मैगजीन के एडिटर बिट्टू सहगल, चेयरमैन डीएसपी हेमेंद्र कोठारी, इंडसइंड बैंक सीईओ रोमेश शोभित अभिनेत्री शहनाज पटेल आदि मौजूद थे।
मिस जापान ने किया सम्मानित : कार्यक्रम में गोवर्धन मीणा को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिस जापान प्रियंका योशीकवा ने सम्मानित किया। रणथम्भौर परिक्षेत्र के कमलेश मीणा, विनोद मीणा, कालूराम मीणा, हीरा लाल मीणा व गणपत मीणा भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
पूर्व में भी हो चुके हैं सम्मानित : किड्स फॉर टाइगर के समन्वयक मीणा पूर्व में कई बार सम्मानित किए जा चुके हैं। उन्हें 2014 में पूर्व पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी वह कई बार सम्मानित हो चुके हैं।
बारिश में अब नहीं भीगेगा अनाज
वाइल्ड लाइफ सर्विस अवॉर्ड से नवाजा
सवाईमाधोपुर. कृषि उपज मण्डी में जिंसों को बेचने आने वाले किसानों के लिए एक राहत भरी खबर है। बारिश के दौरान जिंसों के भीग जाने की समस्या से अब किसानों को राहत मिल जाएगी। इसके लिए मण्डी परिसर में करीब तीन सौ फीट लम्बे व तीस फीट चौड़े प्लेटफार्म व टीन शैड का निर्माण कराया गया है। गौरतलब है कि पूर्व में टीनशैड के अभाव में बारिश के दौरान किसानों के जिंस भीग जाते थे।
बैठक सम्पन्न
सवाईमाधोपुर. सीमेन्ट वर्कर्स कर्मचारी संघ जिला शाखा की बैठक रविवार को महावीर पार्क में हुई। उपाध्यक्ष हीरालाल बैरवा ने बताया कि बैठक में एनएन माथुर आयोग की रिपोर्ट के अनुसार भुगतान के संबंध में उच्चतम न्यायालय में होने वाली सुनवाई के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment