Breaking News
recent

सीकर पुलिस को मिली ये कामयाबी


गणेश हिसारिया हत्याकांड में था वांछित
फतेहपुर. फतेहपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। हिसारिया हत्याकांड के मामले में जमानत पर आने के बाद एक वर्ष से फरार चल रहे शातिर बदमाश को गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने लोडेड रिवाल्वर व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को न्यायालय में पेश किया। कोतवाल राजीव राहड़ ने बताया कि ताजसर निवासी राजेंद्र उर्फ गांधी बहुचर्चित हिसारिया हत्याकांड में जेल में था। जमानत पर बाहर रहने के दौरान ताजसर गांव में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया था। करीब एक वर्ष से राजेंद्र उर्फ गांधी फरार चल रहा था। एसपी प्रदीप मोहन शर्मा व एएसपी डॉ तेजपाल सिंह के निर्देशन पर कोतवाल राजीव राहड़ के नेतृत्व में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना पर मंडावा पुलिया के पास से पुलिस ने राजेन्द्र उर्फ गांधी को पकड़ा। इस दौरान राजेंद्र के पास एक लोडेड रिवाल्वर व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। राजीव राहड़ ने बताया कि गांधी पर शेखावाटी अंचल के विभिन्न थानों में गम्भीर प्रकृति के अपराधों हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, शराब तस्करी के प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से गांधी को जेल भेज दिया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.