Breaking News
recent

वसुंधरा राजे को लेकर अशोक गहलोत का बड़ा बयान, काम कुछ किया नहीं, खजाना किया खाली

जयपुर।


मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने कहा कि वसुंधरा राजे ने भारी बहुमत मिलने के बाद भी काम नहीं किया। खजाना खाली किया। प्रधानमंत्री मोदी और अमितशाह से विवाद को लेकर वे अपने आप को असुरक्षित महसूस करती रहीं। उनके पास काम करने का अनुभव था, लेकिन फिर भी काम नहीं कर सकी।

 

 

गहलोत ने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि अब केंद्र वैसा ही व्यवहार करेगा जैसा भाजपा सरकार के वक्त किया। प्रधानमंत्री को आगे बढकऱ संदेश देना चाहिए कि चिंता नहीं करें, सरकार चाहे उनकी नहीं बनी, लेकिन सहयोग में कोई कमी नहीं रहेगी। प्रधानमंत्री मोदी का पहला ट्वीट ही यह होना चाहिए था कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था है, उसी के तहत तीनों राज्यों की कांग्रेस सरकारों का सहयोग करेंगे। कर्ज माफी के वादे पर भाजपा के बयान को लेकर कहा कि कांग्रेस अपना काम करेगी। वे अपना काम करें। उन्होंने कहा कि केबिनेट का फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व से बात करके होगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.