Breaking News
recent

कड़ाके की ठंड, रेंग-रेंग कर चले वाहन

कड़ाके की ठंड, रेंग-रेंग कर चले वाहन

श्रीगंगानगर. क्षेत्र में कड़ाके की ठंड जारी है। सोमवार इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री गिरकर 2.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री गिरकर 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। धुंध के कारण दृश्यता करीब पांच मीटर रही। दिनभर बादलों की आवाजाही रही। वहीं, ठंडी हवाओं ने सर्दी का असर और तीक्ष्ण कर दिया, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ।

ठंड की वजह से बाजार सामान्य दिनों की तुलना में विलम्ब से खुले। ग्राहकी अपेक्षाकृत कम होने तथा धुंध का असर शुरू होने से कुछ पहले बंद हो गए। नई धानमंडी में कृषि जिन्सों की आवक भी कम हुई है। नरमा-कपास, ग्वार, सरसों, मूंग आदि की ढेरियां अन्य दिनों की तुलना में कम आई। धानमंडी के मजदूर और तुलाईकार कई जगह अलाव तापते नजर आए।

बच्चे रहे घरों में ‘कैद’
शिक्षण संस्थाओं में छुट्टी होने के बावजूद ठंड की अधिकता ने बच्चों को घर में ही बांधे रखा। पार्कों एवं मोहल्लों की गलियों में खेलने वालों की संख्या नगण्य रही। पार्कों में सुबह-शाम नियमित घूमने आने वालों की संख्या कम दिखी। सुबह-शाम धुंध छाने से अधिकतर चालक वाहनों की लाइट्स ऑन कर चले।

यूं गिरा पारा
तारीख अधिकतम न्यूनतम
24 दिसंबर 17.5 2.7
23 दिसंबर 21 4.3
22 दिसंबर 22 4.5
21 दिसंबर 22.2 4.7
20 दिसंबर 23 4.2
डिग्री सेल्सियस दर्ज
किया गया।
इतना फर्क
24 दिसम्बर, 2017
6.2 डिग्री सेल्सियस
24 दिसम्बर, 2018
2.7 डिग्री सेल्सियस



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.