Breaking News
recent

गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा, चालक फरार

धोलापानी/बारावरदा. धोलापानी थाना क्षेत्रके एनएच 113 पर शनिवार तडक़े नाकाबंदी के दौरान गोवंश से भरा एक ट्रक पकड़ा। उक्त ट्रक में एक गोवंश मृत पाया गया। नाकाबंदी के दौरान आरोपी चालक अंधेरे में जंगल में भाग गया। पुलिस ने ट्रक में भरे गोवंश को श्री महावीर कृष्ण गोपाल गोशाला में छुड़ाया है। ट्रक के नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
थाना अधिकारी भवानीसिंह ने बताया कि शनिवार तडक़े हेड कांस्टेबल मोहनलाल, कांस्टेबल मुकेश, माधव, हिम्मतसिंह आदि नाकाबंदी कर रहे थे। नाकाबंदी को देख कर छोटीसादड़ी की तरफ से आते एक ट्रक के चालक ने ट्रक को धोलापानी रोड की तरफ लेकर चला गया। पुलिस ने पीछा किया तो चालक ट्रक को थाने से करीब 100 मीटर दूरी पर ही चालू हालत में छोडकऱ जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ट्रक में भरे 30 गोवंश को निकटवर्ती महावीर गोवर्धन गोशाला बारावरदा पहुंचाया। जहां एक गोवंश मृत मिला। पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 


सभापति डोसी ने किया निर्माणाधीन धोबीघाट का निरीक्षण
प्रतापगढ़.नगर परिषद सभापति कमलेश डोशी ने शनिवार को दीपेश्वर तालाब पर नव निर्माणाधीन धोबी घाट का आकस्मिक निरीक्षण कर कार्य प्रगति कार्य की समीक्षा की। सभापति ने यहां श्री दीपेश्वर तालाब पर मुक्तिधाम के दक्षिणी -पश्चिमी छोर पर निर्र्माणाधीन धोबी घाट के निर्माण कार्य का जायजा लिया एवं मौके पर मौजूद सम्बन्धित जिम्मेदार को कार्य गुणवत्तायुक्त एवं समय पर पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। नगरपरिषद सभापति कमलेश डोशी एवं आयुक्त शेख मोहम्मद के अनुसार नव निर्माणाधीन धोबी घाट का निर्माण कार्य तालाब की स्वच्छता और सुन्दरता बनी रह सके, इसे ध्यान में रखकर धोबी समाज के प्रमुख जनों को साथ लेकर उपयुक्त जगह को तय किया गया। सबकी सहमति से इसका नजरी नक्शा बनवाकर इसे बोर्ड की बैठक में सर्वानुमति से पास किया गया। इसके बाद इसका निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाने के प्रयास तेजी से शुरू किए गए। वर्तमान में इसका निर्माण कार्य समयबद्ध गुणवत्तायुक्त चल रहा है। अब यह घाट आकार भी लेने लगा है। करीब 38 घाट बनाऐ जा रहे है और इसमें पर्याप्त पानी की व्यवस्था के लिए यहां लगवाई गई दो ट्यूबवेल भी सहायक सिद्ध होगी। सभापति डोशी ने बताया कि जिस प्रकार कपड़े धोने के लिए घाट पर ट्यूबवेल के माध्यम से पानी की पर्याप्त उपलब्धता रहेगी ठीक उसी प्रकार गंदे पानी की निकासी की भी व्यवस्था की गई है, ताकि गंदा पानी तालाब में प्रवेश नहीं कर सके।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.